आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी—किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान

कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी: मुख्यमंत्री

हिमालय ब्रांड से उत्तराखंड की मातृशक्ति के उत्पादों को देश-दुनिया में मिल रही नई पहचान: मुख्यमंत्री धामी

यूसीसी, नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर उत्तराखंड ने कायम की नई मिसाल: मुख्यमंत्री

आम महोत्सव कृषि, बागवानी और किसानों को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम: मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों तथा बागवानी से जुड़े लोगों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम महोत्सव के अवसर पर यहां उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के आम स्वाद और गुणवत्ता के मामले में किसी से कम नहीं हैं। यहां आम की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी उत्तराखंड की समृद्ध बागवानी क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच इस महोत्सव में शामिल होना उनके लिए विशेष अवसर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत और पसीने का सम्मान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि एवं बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट उत्पादन, महक क्रांति तथा सुगंधित और औषधीय पौधों पर आधारित उद्योगों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना रसायनों से तैयार प्राकृतिक परफ्यूम की देश-विदेश में मांग लगातार बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए ‘हिमालय ब्रांड’ के माध्यम से उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को देश और दुनिया में अलग पहचान मिल रही है। बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग के कारण उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून सहित कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनकी देशभर में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि सभी वर्गों के बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा के अवसर उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से मदरसा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम उठाते हुए नया शिक्षा प्राधिकरण बनाया गया है, जिसमें विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत विकास, कृषि, बागवानी, मत्स्य, पर्यटन, निवेश और खनन सहित अनेक क्षेत्रों में उत्तराखंड देशभर में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा राज्य को 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार को विकास की इस तेज रफ्तार यात्रा में और आगे बढ़ना होगा। विकास कार्य किसी भी परिस्थिति में रुकने नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव जैसे आयोजन कृषि, बागवानी और किसानों को नई पहचान देने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से किसानों का उत्साह बढ़ता है और कृषि एवं बागवानी क्षेत्र को नई संभावनाएं मिलती हैं।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और दूरदर्शिता से हर क्षेत्र में समृदिृध एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए काम सुचारू है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार धामी सरकार बनेगी और इसके लिए मिशन—2027 में जुटने को आह्वान किया
मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव में विभिन्न प्रजातियों के आम के स्टालों का निरीक्षण किया तथा फलदार पौधा भी रोपित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री रामसिंह केड़ा,प्रदीप बत्रा,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना, जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ मधु,अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी, मेयर हरिद्वार किरण जैसल, मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल,उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रोहिल्ला,डॉ जयपाल सिंह चौहान, ओम प्रकाश जगदग्नि,श्यामवीर सैनी,देश राज कर्णवाल,नितिन गौतम,अजीत चौधरी, शोभाराम प्रजापति,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनिल गोयल, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर,ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी,भाजपा नेता लव शर्मा,आशु चौधरी,हीरा सिंह बिष्ट, सचिव विनय शंकर पांडे ,पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव वंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र,एसपी ट्रैफिक निशा यादव,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी,उप जिलाधिकारी योगेश शर्मा, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed