*कोतवाली सिडकुल हरिद्वार*

*चोरी करने करने वाले 03 आरोपितों को धर दबोचे*

*आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद*

*आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी*

को वादी विपिन चंद द्विवेदी सचिव जिला बार एसोसिएशन रोशनाबाद कचहरी द्वारा थाना सिडकुल पर लिखित तहरीर दी गई की अज्ञात चोरों द्वारा जिला बार एसोसिएशन कचहरी परिसर में निर्माण स्थल लाइब्रेरी के अंदर बने एल्युमिनियम एवं ग्लास व विद्युत सामग्री चोरी कर ली गई है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक व मेनुअली आधार पर चार संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई जो थाना ज्वालापुर क्षेत्र के निवासी है।

चारों व्यक्तियों में से एक व्यक्ति थाना ज्वालापुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 528/ 2026 में जिला कारागार रोशनाबाद में निरुद्ध है।

अन्य तीन व्यक्तियों को थाना स्थानीय पर बुलाकर पूछताछ की गई तो तीनों व्यक्तियों ने दिनांक 21.7.2026 को जिला बार एसोसिएशन कचहरी परिसर में विद्युत सामग्री चोरी करने के संबंध में कबूल किया गया और आरोपितों की निशादेही पर चोरी किए गए माल को बरामद किया।

विवेचक मय टीम के साथ बताये अनुसार जगह बागोवाली ज्वालापुर के पास झाड़ियां के अंदर से सफेद प्लास्टिक के कट्टै के अंदर से बिजली के तार के पैकेट बरामद किए और आरोपित द्वारा बताया कि अन्य पैकेट हमने राह चलते लोगों को बेच दिए थे उससे प्राप्त पैसे हमने आपस में बांट लिए हैं।

तलाशी के दौरान आदिल के पास से ₹11000 गुलफाम के पास से ₹8000 तथा आवेश के पास से ₹9000 बरामद हुए उपरोक्त तीनों व (जेल में बंद अभियुक्त) पंकज राठौर पुत्र विनोद कुमार निवासी गूगाल रोड पांडेवाला ज्वालापुर के द्वारा सामान्य आशय के साथ चोरी करने का अपराध किया गया है मुकदमा उपरोक्त में माल बरामदगी के आधार पर रात्रि में छिपकर लाइब्रेरी के अंदर चोरी करना व सामान्य आशय से आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5)/317(2)/331(4) BNS बीएनएस की बढ़ोतरी की गयी तथा तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*नाम व पता आरोपित-*
1- आदिल पुत्र उमर शाद निवासी मोहल्ला घोसीयान थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
2-गुलफाम पुत्र विव्वा उर्फ हबीब मोहल्ला पावधोई थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
3-आवेश पुत्र रिजवान निवासी मोहल्ला घोसीयान थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
4- पंकज राठौर पुत्र विनोद कुमार निवासी गूगाल रोड पांडेवाली थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार (उक्त आरोपी घटना के दौरान उपरोक्त तीनों आरोपित के साथ मिलकर जिला बार एसोसिएशन सभागार कचहरी परिसर में चोरी में सम्मिलित था जो फिलहाल जिला कारागार रोशनाबाद में थाना ज्वालापुर से बंद है।

*बरामदगी-*
15 अदद बिजली के तार के डिब्बे व ₹28000/- नगद बरामद।

*पुलिस टीम-*
1-श्री अजय शाह थाना अध्यक्ष थाना सिडकुल
2-उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान चौकी प्रभारी कोर्ट
3-हे0का0 सोहन सिंह राणा
4-कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *