कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में, लाखों की संख्या में शिवभक्त डाक कांवड़िया पवित्र गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंच रहे*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जीरो ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मोतीचूर तक हाईवे का किया निरीक्षण*

*भीड़ प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद*

*स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण कर चिकित्सा उपचार करा रहे कांवड़ियों से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की*

*हरिद्वार।    कांवड़ यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा स्वयं जीरो ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरंतर जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा मोतीचूर तक हाईवे का निरीक्षण कर डाक कांवड़ यात्रियों की बढ़ती भीड़, वाहनों की आवाजाही, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि डाक कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग स्थलों पर समुचित विद्युत व्यवस्था, शौचालय में साफ सफाई व्यवस्था,समुचित पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़  करने के निर्देश दिए ,उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि हाईवे पर भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए रात्रि में पर्याय विद्युत व्यवस्था के साथ वर्षा के दृष्टिगत जलभराव क्षेत्रों में जल की निकास के लिए समुचित प्रबंधन किया जाए।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को हर स्तर पर सुचारू बनाए रखा जाए। भीड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा  जाए।

उन्होंने बढ़ती डाक कांवड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डाक कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा यातायात को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाए।

इस दौरान शंकराचार्य चौक पर संचालित हो रहे स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण कर चिकित्सा उपचार करा रहे कांवड़ियों से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मौजूद चिकित्साओं को निर्देश दिए है कि शिवभक्तों के किन्हीं कारणों से चोट लगने पर स्वास्थ्य कैंप में आने वाले का तत्परता से उपचार सुनाश्चित कराया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि 05 अगस्त से भारी वाहनों एवं टू-व्हीलर वाहनों का आवागमन निरंतर जारी है। यातायात के दबाव को देखते हुए भारी वाहनों को बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप तथा टू-व्हीलर वाहनों को गड्ढा पार्किंग ,दीनदयाल पार्किंग रोडीबेलवाला एवं पंतदीप पार्किंग में भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थलों पर वाहनों के प्रवेश एवं निकासी को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बलो,सुरक्षा कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात का सुचारू संचालन, भीड़ का प्रभावी प्रबंधन तथा पार्किंग व्यवस्था को हर हाल में व्यवस्थित रखा जाए।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी गाइड लाइन यातायात एवं रूट डायवर्जन संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहनों को पार्क करें, जिससे कांवड़ यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने में सभी का सहयोग मिल सके।

इस अवसर पर एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,एडिशनल एसपी रेनू लोहानी, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी सहित भारी संख्या में पुलिस दल मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *