
हरिद्वार ।भारत विकास परिषद, शिवालिक शाखा ने ‘राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

शिवडेल स्कूल, सेक्टर 1 भेल के प्रांगण में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। जिसमें प्रथम स्थान शिवडेल स्कूल, सेक्टर-1 ने, द्वितीय स्थान श्री राम विद्या मंदिर, श्यामपुर कांगड़ी तथा तृतीय स्थान डीपीएस दौलतपुर ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त शिवडेल स्कूल के विद्यार्थी अब शिवालिक शाखा की ओर से प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे , विशिष्ट अतिथि शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव एवं शिवालिक शाखा के संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय संयोजक सेवा बृज प्रकाश गुप्ता , कार्यक्रम के पर्यवेक्षक व परिषद के प्रांतीय संयोजक प्रचार प्रसार कुशल पाल सिंह चौहान ने किया । प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शुभम गोस्वामी , शोभिता सक्सेना एवं भूदत्त शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन शाखा के उपाध्यक्ष सोनेश्वर कुमार सोना ने किया। अंत में भूदत्त शर्मा ने एक सुंदर गीत के माध्यम से बच्चों को आशीर्वाद शुभकामनाएं दी। इसके बाद शाखा अध्यक्ष वेद प्रभा श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शाखा सचिव प्रतिभा सारस्वत, संस्कार संयोजक पूनम प्रसाद, सेवा संयोजक अंकित गुप्ता, संगठन सचिव भावना माझी, संपर्क संयोजक पुनीत राघव, तथा पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में जनपद के प्रतिष्ठित विद्यालयों ने हिस्सा लिया और एक हिंदी देशभक्ति गीत तथा एक संस्कृत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में
शिवडेल स्कूल, सेक्टर-1,
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर-2, डीपीएस दौलतपुर,
नवोदय विद्यालय, रोशनाबाद, एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल, पीएसी सेक्टर-3 ने भागलिया।
प्रतियोगिता के बाद आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों तथा बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिनमें
श्री राम विद्या मंदिर की शिक्षक संजना भाटिया, तथा विद्यार्थी वैष्णवी पवार व आयुषी मेलिना कुमार, डीपीएस दौलतपुर की शिक्षक विनीता भट्ट, तथा विद्यार्थी शौर्य प्रताप सिंह व रुचा माझी, विद्या मंदिर, सेक्टर-5: शिक्षक ऋतु कौशिक, तथा विद्यार्थी प्रिया गुप्ता व लक्ष्य, नवोदय विद्यालय के शिक्षक सदर सिंह कंटूरा, तथा विद्यार्थी निशा चौधरी व अनंत पवार, शिवडेल स्कूल, सेक्टर-1 की शिक्षक रुचि पुरी, तथा विद्यार्थी विहान व शिवांश,
पुलिस मॉडर्न स्कूल की शिक्षक कविता कंडारी, तथा विद्यार्थी निकेतन भंडारी व पीहू आर्य, अत्रिश पब्लिक स्कूल: शिक्षक कल्पना चौहान, तथा विद्यार्थी अंशिका व खुशी शामिल हैं ।
