कोतवाली श्यामपुर

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के मंसूबों पर लगातार पानी फेर रही है हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार – चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद

माईनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी करने वाले दोनों शातिर पुलिस ने किए गिरफ्तार

आरोपियों की निशांदेही पर जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाया गया 12 टायरा ट्रक बरामद

अपराधियों की चालाकी पर भारी पड़ी हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी, चोरी के वाहन की बरामदगी से मुकदमे में बड़ी सफलता

जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 35 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए 12 टायरा ट्रक को मुकदमा लिखे जाने के मात्र 48 घंटे के भीतर बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.08.2026 को कोतवाली श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित माईनिंग चेक पोस्ट से उक्त ट्रक चोरी किया गया था। घटना के संबंध में कोतवाली श्यामपुर में मु0अ0सं0-104/2026, धारा-303(2) बीoएनoएसo के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ताल में जुटी कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने दिनांक 31.08.2026 को प्रकाश में आए दो संदिग्ध को गिरफ्तार कर विवेचना एवं पूछताछ की तो आरोपियों ने ट्रक चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने ट्रक को गैण्डीखाता क्षेत्र में जंगल गुर्जर बस्ती की ओर छिपाकर रखा है। उ0नि0 गगन मैठाणी के नेतृत्व में पुलिस टीम पकड़े गए दोनों आरोपियों को साथ लेकर बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची तथा उनकी निशानदेही पर गुर्जर बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते के पास जंगली झाड़ियों के समीप से एक लाल रंग का ओपन बॉडी 12 टायरा ट्रक बरामद किया। आरोपियों ने ट्रक की पहचान छिपाने के लिए उस पर लगी नंबर प्लेट भी हटा दी थी।

बरामदगी की कार्रवाई के दौरान बीएनएसएस की धारा 105 के प्रावधानों का अनुपालन करते हुए ई-साक्ष्य एप के माध्यम से सम्पूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई। मौके पर ट्रक का गहन निरीक्षण कर उसके चेसिस एवं इंजन नंबर का सत्यापन किया गया जो मुकदमा उपरोक्त में चोरी किए गए ट्रक से संबंधित पाया गया।

चोरी के वाहन की बरामदगी होने के फलस्वरूप मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए धारा-317(2),3(5),61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।

पकड़े गए आरोपी-
1- शहजाद परवेज पुत्र अमीनुद्दीन निवासी मोहल्ला मुगलुशाह थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 38 वर्ष।
2- हबीब खाँ पुत्र प्यारे खाँ, निवासी मोहल्ला किला, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 55 वर्ष।

बरामदगी
एक लाल रंग का 12 टायरा ओपन बॉडी ट्रक
अनुमानित कीमत ₹35,00,000/- (लगभग पैंतीस लाख रुपये)

पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2- उ0नि0 मनोज रावत्त
3- उ0नि0 गगन मैठाणी चौकी प्रभारी लालढांग
4- उ0नि0 देवेन्द्र तोमर चौकी प्रभारी चंडी घाट
5- अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड़
6- हे0का0 शेर सिंह
7- का0 राहुल देव
8- का0 संदीप रावत
9- का0 मनमोहन सैनी
10- का0 विनीत कुमार
11- का0 वसीम SOG हरिद्वार

अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ अपराध से संबंधित संपत्ति की त्वरित बरामदगी कर पीड़ित को न्याय दिलाना हरिद्वार पुलिस की प्राथमिकता है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *