शरद पूर्णिमा आत्मिक जागरण और ईश्वर के प्रति समर्पण का पर्व: स्वामी राम भजन वन महाराज

हरिद्वार। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी, मायापुर, हरिद्वार से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी राम भजन वन जी महाराज ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा केवल चंद्रमा की पूर्णता का पर्व नहीं, बल्कि मन की निर्मलता और आत्मिक उन्नति का भी पावन अवसर है।

शरद पूर्णिमा की चंद्रमयी रात्रि मनुष्य को अहंकार, क्रोध, लोभ और ईर्ष्या जैसे विकारों का त्याग कर जीवन में करुणा, विनम्रता और प्रेम अपनाने की प्रेरणा देती है। वैष्णव परंपरा में भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला इस पर्व का विशेष आध्यात्मिक आकर्षण है, जो जीवात्मा के परमात्मा के प्रति अनन्य प्रेम और पूर्ण समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।

स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि कोजागरी पूर्णिमा के अवसर पर माँ महालक्ष्मी की आराधना, भजन-कीर्तन, ध्यान और प्रभु के नाम का स्मरण करने की परंपरा व्यक्ति को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ती है। वास्तविक समृद्धि केवल भौतिक संपन्नता में नहीं, बल्कि संतोष, सदाचार, सेवा और निर्मल विचारों में निहित है।

स्वामी राम भजन वन महाराज ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे शरद पूर्णिमा पर अपने जीवन में प्रेम, शांति, सेवा और सद्भाव को अपनाने का संकल्प लें। ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा और मानवता की सेवा से ही जीवन को सार्थक एवं आनंदमय बनाया जा सकता है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *