आज  भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष मनजीत रावत एवं उपाध्यक्ष भीम सिंह पुंडीर का स्वागत कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष मनजीत रावत को पुष्प गुच्छ व भाजपा पट्का पहनकर स्वागत अभिनंदन किया।
महानगर अध्यक्ष जी ने बताया कि मनजीत रावत जी भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही पुराने कार्यकर्ता हैं जो लगातार समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाई है भारतीय जनता पार्टी लगातार समय पर अंतिम पायदान के व्यक्ति को समाज में महत्वपूर्ण भूमिका देकर कार्यकर्ता का सम्मान करती है आज हम सभी के लिए बहुत खुशी का दिन है कि मनजीत रावत जी को जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष चुना गया है मैं अपनी ओर से वह महानगर की समस्त कार्य कर्ताओं की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

कार्यक्रम में महानगर के महापौर सौरभ थपलियाल ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनजीत रावत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से पूर्व कार्यकर्ता रहे हैं जिन्होंने विद्यार्थी परिषद में भी लंबे समय काम किया आज भारतीय जनता पार्टी में हम सब एक साथ मिलकर संगठन की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहे हैं आज संगठन ने मनजीत रावत को अध्यक्ष पद पर सुशोभित कर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है आज सभी कार्यकर्ताओं को यह मान लेना चाहिए कि जब पार्टी आपको सही वक्त पर सही जिम्मेदारी देने का काम करेगी हम सभी को मनजीत रावत जी के जिला देहरादून सहकारी बैंक अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं।

कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष मनजीत रावत ने सभी कार्यकर्ताओं का केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद स्थापित किया की मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को आज भारतीय जनता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है आने वाले समय में जिम्मेदारी को समाज हित में ईमानदारी के साथ निर्वाहन करूं।
साथ सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देता हूं अपनी जिला सहकारी टीम का सदस्यों का जिन्होंने मुझे चुनकर भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताया है।

कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्य मंत्री ज्योति कोटिया अजीत चौधरी महानगर उपाध्यक्ष ओम कक्कड़ सुरेंद्र राणा विनोद शर्मा राजीव चौहान प्रदीप कुमार मोतीराम अवनीश कोठारी अनुज कौशल राहुल गुप्ता सुमन सिंह पूनम नौटियाल हरेंद्र रावत प्रदीप रावत आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *