तीर्थ नगरी हरिद्वार के ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी में मा गंगा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद का दिया एवं सेवा संकल्प अभियान का प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने किया शुभारंभ

तीर्थ नगरी हरिद्वार के ब्रह्मकुंड हरकी पौड़ी,मालवीय घाट,नमामि गंगे घाट एवं विभिन्न घाटों में आशीर्वाद दिया कार्यक्रम भव्य रूप से किया गया आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में आम जन से लेकर जनप्रतिनिधियों,विभिन्न देश विदेश के श्रद्धालुओं ने उल्लास का साथ किया प्रतिभाग

ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा से राष्ट्र एवं प्रधानमंत्री की दीर्घायु व जनकल्याण की कामना की गई

हरिद्वार,  उत्तराखंड सरकार के प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को तीर्थ नगरी हरिद्वार के ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी में मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुंड, मालवीय घाट, नमामि गंगे घाट सहित विभिन्न प्रमुख घाटों पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मां गंगा की आराधना करते हुए देश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान बद्रीनाथ एवं केदारनाथ से प्रार्थना करते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भविष्य यशस्वी हो तथा देश की अनवरत सेवा करते रहे ,उनका 25 वर्ष के कार्यकाल में पहले गुजरात के मुख्यमंत्री रहे अब वह देश के प्रधानमंत्री है तथा उनकी प्रेरणा से आमजन की सेवा के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,जो आशीर्वाद की दिया से शुरू होकर 18 अक्टूबर तक सेवा संकल्प के तहत जनसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम जनपदभर में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने का यह अभियान समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज से शुरू सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिसमें‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम
आयोजित किए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस सेवा संकल्प अभियान के दौरान पूरे जनपद में विविध जनजागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 17 सितम्बर से  8 अक्टूबर तक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में “मेरा सपनों का भारत” विषय पर निबंध, चित्रकला, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। विकसित भारत–2047 तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभिभावकों को पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा बाल विकास से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
“सेवा की कहानी” कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की प्रेरक कहानियों, भाषण, चित्रकला एवं एनीमेटेड वीडियो के जरिए आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया जाएगा।
अभियान के दौरान सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा विकसित भारत–2047 के संकल्प का प्रतीक कलश प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत नागरिकों को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षण, रक्तदान तथा अन्य समाजोपयोगी सेवा गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार,भाजपा राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मेयर किरण जैसल, कार्यक्रम संयोजक एवं राज्य मंत्री सुनील सैनी, राज्यमंत्री नितिन गौतम, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, संदीप शर्मा, लव शर्मा,नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी,उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित इस कार्यक्रम में श्रीगंगा सभा,शांतिकुंज,
आदर्श युवा समिति,दिव्य प्रेम सेवा मिशन, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक एवं देश प्रदेश के श्रद्धालु उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *