*‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं*

*शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने तैयारियों की समीक्षा की; जनपद स्तरीय कार्यक्रम में विजेता होंगे सम्मानित और चयनित चित्रों की लगेगी प्रदर्शनी*

*देहरादून।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह भी उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग द्वारा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली और कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

विद्यालयों में ‘*मेरे सपनों का भारत’ शीर्षक* से 26 सितम्बर से प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। छात्र-छात्राएं ‘*विकसित भारत के संकल्प’ और ‘25 वर्षों के कार्यों एवं उपलब्धियों*’ विषयों पर निबंध लेखन, भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिताएं पहले विद्यालय स्तर पर आयोजित होंगी। इसके बाद जनपद स्तरीय कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और चयनित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इन कार्यक्रमों में भाग लेने और अपने नए एवं रचनात्मक विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य यह जानना भी है कि देश के भविष्य के रूप में युवा विकसित भारत की कल्पना कैसे करते हैं और उसके निर्माण में अपनी भूमिका को किस तरह देखते हैं।

उच्च शिक्षण संस्थानों में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए संवाद, कला और कहानी लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के संबंध में अपने विचार और सुझाव व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को प्रतियोगिताओं की प्रक्रिया सुव्यवस्थित रखने और सभी शिक्षण संस्थानों तक कार्यक्रमों की जानकारी समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह संबंधित विभागों से लगातार समन्वय कर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय बनाए रखने, विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं की स्पष्ट जानकारी देने तथा जनपद स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित प्रविष्टियों का विवरण समय से तैयार करने के निर्देश दिए।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *