*जखोली में रीप परियोजना (आईफैड वित्त सहायतित)के तहत तीन महत्वपूर्ण आजीविका गतिविधियों का शुभारंभ*

*कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने पर दिया जोर*

विकासखंड जखोली में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने विकासखंड परिसर में रीप परियोजना के तहत तीन महत्वपूर्ण गतिविधियों का भूमि पूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कृषि व्यवसाय केंद्र (एग्री-बिजनेस सेंटर) का भूमि पूजन एवं शिलान्यास, महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित रेस्टोरेंट एवं कैफे का लोकार्पण तथा स्थानीय कृषि एवं औद्यानिक उत्पादों के लिए कलेक्शन सेंटर एवं कार्यालय व्यवस्था का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में महिला उत्थान संकुल स्तरीय संगठन की वार्षिक आम सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

*किसानों और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा लाभ*

एग्री-बिजनेस सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के काश्तकारों एवं स्वयं सहायता समूहों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान, उन्नत बीज, तकनीकी मार्गदर्शन और विपणन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।

वहीं, ग्रामीण पर्यटन एवं स्थानीय पहाड़ी खानपान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित रेस्टोरेंट एवं कैफे का संचालन स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। इससे महिलाओं के लिए आय के नए अवसर सृजित होने के साथ ही स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को भी बाजार उपलब्ध होगा।कलेक्शन सेंटर के माध्यम से काश्तकारों द्वारा उत्पादित कृषि एवं औद्यानिक उपज के संग्रहण, ग्रेडिंग, पैकिंग एवं सुरक्षित भंडारण की सुविधा विकसित की गई है। इससे स्थानीय उत्पादों के बेहतर विपणन और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने में मदद मिलेगी।

*आत्मनिर्भर मातृशक्ति से मजबूत होगा ग्रामीण अर्थतंत्र: भरत सिंह चौधरी*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि रीप और एनआरएलएम के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने एग्री-बिजनेस सेंटर और कलेक्शन सेंटर को क्षेत्र के किसानों एवं महिला समूहों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने महिला उत्थान सीएलएफ की वार्षिक आम सभा में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत वित्तीय एवं आजीविका संबंधी कार्यों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

*महिला उत्थान सीएलएफ की वार्षिक आम सभा में आजीविका योजनाओं पर चर्चा*

वार्षिक आम सभा में महिला उत्थान सीएलएफ की पदाधिकारियों द्वारा वर्षभर में किए गए वित्तीय लेनदेन, ऋण वितरण, आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन से संबंधित विवरण प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आजीविका गतिविधियों, ग्राम संगठन स्तर पर माइक्रो-प्लान तैयार करने तथा स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग एवं विपणन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, ब्लॉक प्रमुख जखोली विनीता चमोली,खंड विकास अधिकारी जखोली अनुष्का, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान सरिता जोशी , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *