
State Congress held a foot march in Haridwar, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस का हरिद्वार में पैदल मार्च ।
State Congress held a foot march in Haridwar demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.

हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर गंगा जलधारा में बैठ शीर्ष नेताओं ने की नारेबाजी।
State Congress held a foot march in Haridwar, हरिद्वार में आज उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक पैदल मार्च का आयोजन किया गया।
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पैदल मार्च में हिस्सा लिया।
मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, माहरा और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारों के साथ हरिद्वार में रेलवे स्टेशन के निकट शिवमूर्ति से शुरु हो कर हरिद्वार कोतवाली के सामने शहीद पार्क तक जाने वाले विरोध मार्च की अगुवाई के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर बड़े बैनर लगाए गए हैं।
जिन पर कुमारी शैलजा और गणेश गोदियाल के चित्रों के साथ ही स्थानीय हरिद्वार के कांग्रेसी नेताओं के चित्र भी लगाये गये हैं बैनरों पर लिखे स्लोगनों में वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार शर्म करो के नारे लिखे गए ।
ये मार्च हरिद्वार कोतवाली के सामने शहीद स्मृति पार्क तक जाने की जानकारी सार्वजनिक की गई थी, लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने हरकी पैड़ी सुभाष घाट पहुंच कर गंगा जलधारा में बैठ कर तमाम नारे दोहराये हालांकि कुमारी शैलजा ने गंगा की घारा से बाहर रहते हुए ही शिरकत की।
