*स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन(SWM)-2026 के अंतर्गत देहरादून रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित*

*यात्रियों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों एवं कचरा पृथक्करण के प्रति किया जागरूक; यात्री सुविधाओं में सुधार हेतु प्राप्त किए सुझाव।*

मुरादाबाद मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन-2026 के अंतर्गत आज मंडल के देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग से बचने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, चार प्रकार के कूड़ेदानों के उपयोग एवं कचरे के उचित पृथक्करण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यात्रियों से स्टेशन परिसर में कचरा निर्धारित कूड़ेदानों में डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

इस अवसर पर यात्रियों से रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रियाएँ भी प्राप्त की गईं। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की आवश्यकताओं को समझना तथा प्राप्त सुझावों के माध्यम से यात्री सुविधाओं में सुधार कर उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक एवं सुखद बनाना है। मुरादाबाद मंडल रेल यात्रियों से अपील करता है कि वे एकल उपयोग प्लास्टिक से बचें, कचरे का उचित पृथक्करण करें तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *