नौवीं राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को मिले पदक

बौराड़ी स्टेडियम में विभिन्न वर्गों की व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाएं आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण ने किया पदक वितरण

बौराड़ी स्टेडियम, टिहरी में आयोजित नौवीं राज्य स्तरीय सीनियर बालक-बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं के परिणाम

इंडियन राउंड महिला वर्ग में मानषी राणा ने प्रथम, सनाया भंडारी ने द्वितीय तथा तोषी जनार्दन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में आदर्श पंवार प्रथम, अनिरुद्ध बिष्ट द्वितीय तथा आशीष तृतीय स्थान पर रहे।
कंपाउंड महिला वर्ग में विनीता ने स्वर्ण, अनुष्का ने रजत तथा नंदनी राणा ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में शिवम वर्मा ने स्वर्ण, भीम यादव ने रजत तथा ऋषभ त्यागी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
रिकर्व पुरुष वर्ग में आदर्श नेगी ने स्वर्ण, अनीष राज ने रजत तथा चैतन्य सती ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में अनन्या बिष्ट ने स्वर्ण, दिव्यांशी ने रजत तथा कीर्ति नव्याल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
ओलंपिक इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में नमन ने स्वर्ण, आशीष ने रजत तथा आदर्श ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में मानषी राणा ने स्वर्ण, तोषी ने रजत तथा सनाया भंडारी ने कांस्य पदक जीता।
ओलंपिक राउंड रिकर्व पुरुष वर्ग में आदर्श नेगी स्वर्ण, चैतन्य सती रजत तथा कार्तिक राणा कांस्य पदक विजेता रहे। महिला वर्ग में अनन्या ने स्वर्ण, दिव्यांशी ने रजत तथा कीर्ति ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
ओलंपिक कंपाउंड पुरुष वर्ग में दिग्विजय ने स्वर्ण, अभिषेक रावत ने रजत तथा शिवम वर्मा ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में अनुष्का ने स्वर्ण, विनीता ने रजत तथा जिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

टीम स्पर्धाओं के परिणाम

इंडियन राउंड टीम स्पर्धा में पुरुष वर्ग में देहरादून ने स्वर्ण, उत्तराखंड पुलिस ने रजत तथा ऊधमसिंह नगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में हरिद्वार ने स्वर्ण तथा अल्मोड़ा ने रजत पदक जीता।
रिकर्व पुरुष टीम स्पर्धा में देहरादून ने स्वर्ण, उत्तराखंड पुलिस ने रजत तथा पौड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में अल्मोड़ा ने स्वर्ण, देहरादून ने रजत तथा हरिद्वार ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में हरिद्वार ने स्वर्ण, देहरादून ने रजत तथा पौड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। तीरंदाजी जैसे खेल एकाग्रता, अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने, खेल भावना बनाए रखने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टिहरी गढ़वाल तथा उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *