राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के सभागार में ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल जिलों के जिलाधिकारियों,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा प्रभागीय वनाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जिले की भौगोलिक स्थिति,विकास कार्यों और प्रमुख उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में जनजाति की शिक्षा हेतु दो एकलव्य मॉडल स्कूल संचालित हैं। किच्छा में सेटेलाइट एम्स बनकर पूरी तरह तैयार है,जिसका संचालन जल्द शुरू होगा। रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके साथ ही नीट और जेईई की परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और शिक्षा दी जा रही है तथा हर ब्लॉक,न्याय पंचायत व जिला स्तर पर पुस्तकालय संचालित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, वेयरहाउस और काशीपुर में 10 एमएलडी एसटीपी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रुद्रपुर और काशीपुर में ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। रुद्रपुर रिंग रोड के निर्माण से ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिली है,जबकि काशीपुर बाइपास सड़क मार्ग का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अलावा राज्य अतिथि गृह का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।बैठक में एसएसपी अजय गणपति ने भी जिले की कानून-व्यवस्था व सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जनपद में संचालित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जमरानी बांध परियोजना का कार्य प्रगति पर है। जिसे पूर्ण करने का लक्ष्य 2029 रखा गया है। दूसरी परियोजना एडीबी की हल्द्वानी में चल रही है जिसमें सड़क,फुटपाथ,ड्रेनेज के कार्य प्रगति पर है। कैचीधाम, कौसानी बागेश्वर सड़क मार्ग का डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नैनीताल रामनगर,कैचीधाम,में भी बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

नशे की प्रभावी रोकथाम के लिए राज्यपाल ने अधिकारियों को कड़ाई से निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाए। तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाय तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना घटित होने पर चिन्हित स्थानों पर एंबुलेंस तैनात किए जाए। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए जनमन योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है इसलिए सभी जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को योजना का लाभ शतप्रतिशत दिलाया जाए। उन्होंने अवैध मदिरा व मिलावटी खाद्य पदार्थों पर भी प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होंने अधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

बैठक में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, ज़िलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति, एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी,प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी,अरविंद पांडेय,सीएमओ डॉ.एसके गोस्वामी,डॉ रश्मि पंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *