पंतनगर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर राज्यपाल का आह्वान,युवा बनें रोजगार सृजक,पर्वतीय कृषि और नवाचारों पर हो विशेष फोकस।

पंतनगर  गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के 67वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए देश के कृषि और खाद्यान्न सुरक्षा में पंतनगर की ऐतिहासिक भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि इसी पावन धरती ने अनुसंधान और किसानों के परिश्रम के समन्वय से देश में हरित क्रांति की सुदृढ़ आधारशिला रखी थी।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की हालिया उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2026 में भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करना संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक और अनुसंधान क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने संस्थान के विभिन्न नवाचारों—जैसे संकर चारा मक्का किस्मों का विकास,ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से बद्री गाय की बछिया का जन्म,मालू के रेशों से वस्त्र निर्माण,धान की भूसी से ट्राइकोडर्मा उत्पादन और पंत वीड गाइड ऐप—की विशेष रूप से सराहना की।

पर्वतीय कृषि, जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती पर जोर।

उत्तराखंड की भौगोलिक और कृषि संबंधी संभावनाओं का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पर्वतीय कृषि,जलवायु-अनुकूल बीजों,कम लागत वाली तकनीकों,प्राकृतिक खेती और स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर विशेष अनुसंधान किए जाने की आवश्यकता है। इससे पर्वतीय किसानों की आय बढ़ेगी, कृषि अधिक लाभकारी बनेगी और राज्य से पलायन की चुनौती का समाधान करने में सहायता मिलेगी।

युवाओं को संदेश-जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब प्रोवाइडर’ बनें।

विद्यार्थियों और युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर आधारित युवा कार्यक्रम पिछले 25 वर्षों से युवाओं में चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा जगा रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे केवल नौकरी पाने वाले (जॉब सीकर) न बनें, बल्कि कृषि स्टार्टअप और नवीन तकनीकों के माध्यम से रोजगार सृजित करने वाले (जॉब प्रोवाइडर) बनें। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और नवाचार में लगाने की सलाह दी।
केन्द्र और राज्य की योजनाओं का लाभ और महिला सशक्तीकरण।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विभिन्न योजनाओं—जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना,डिजिटल कृषि मिशन और नमो ड्रोन दीदी—का जिक्र करते हुए विश्वविद्यालयों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का लाभ तकनीकी प्रसार के माध्यम से सीधे किसानों तक पहुँचाएँ। इसके अलावा कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और छात्राओं के लिए द वाइब स्ट्रीट जैसी परिसरीय पहलों की भी सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने चार प्रतिभाशाली विद्यार्थी अनुमेय सिंह,नंदनी मीमांशा व राहुल कुमार को सम्मानित किया तथा राइजिंग पंतनगर पुस्तक व दस ब्रोशर का विमोचन किया।

सांसद अजय भट्ट ने संबोधित करते हुए सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज बहुत प्रसन्नता का दिन है की हम महामहिम राज्यपाल के साथ सभी विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस में शामिल है। उन्होंने क्यूएस रैंकिंग में विश्वविद्यालय के देश में प्रथम स्थान आने पर पंतनगर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कि पंतनगर विश्वविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है।हरित क्रांति की जन्म स्थली रही है। खाद्यान्न में आत्म निर्भर बने है। प्रधामंत्री के सत्तत् प्रयासों से हम हमारा देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैइसके लिए सभी को बधाई देता हूँ।

कुलपति डॉ.एस के कश्यप ने विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस पर सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि 17 नवंबर 1960 को जीवी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। जिसका उद्देश्य खाद्यान्न में देश को आत्मनिर्भर बनाना था। देश की जनसख्या बढ़ती रही मगर विश्वविद्यालय ने तब से लेकर अब तक पूरे देश के लिए कृषि एलाइड सेक्टर में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाता रहा है व इस संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर डैम बी.एस.चलाल,कुलसचिव डॉ. दीपा विनय,अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.विपिन चंद्र ध्यानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *