Grand aarti, हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकारों ने की पंचपुरी के राजा की महाआरती।
Grand aarti, Senior journalists of Haridwar performed the grand aarti of the King of Panchpuri.
संघ ने पत्रकारों को मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया।
पंचपुरी के राजा के दरबार में गणपति सेवा संघ द्वारा आयोजित, गणेश महोत्सव में 16 सितंबर की महाआरती हरिद्वार के प्रतिष्ठित और प्रमुख तथा वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा की गई।
Grand aarti, आज के कार्यक्रम में प्रमुख पत्रकार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे,ऋषिकुल मैदान में आज की सांध्य आरती प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा , दीपक नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब, त्रिलोक चंद भट्ट प्रदेश अध्यक्ष एन यू जे देहरादून ,ललितेंद्र नाथ जोशी पूर्व महासचिव प्रेस क्लब, श्रीमती शशि शर्मा पीटीआई , दुष्यंत शर्मा, दीपक मिश्रा ,अरुण मिश्रा, इंद्र प्रकाश शर्मा ,ठाकुर मनोजानंद ,कृष्ण सिंह ,शैलेंद्र कुमार सिंह ,उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा संरक्षण पवन शर्मा, दीपक कौशिक आदि ने की
Grand aarti, हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा यह कार्यक्रम शहर की प्रतिभाओं को निखारने के साथ उनका मनोबल बढ़ता है और में बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका देता है।
Grand aarti, वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- धर्म और संस्कृति को जागृत रखने का कार्य गणपति सेवा संघ करता आ रहा है, 34 वर्षों तक निरंतर एक समारोह का आयोजन प्रति वर्ष करना बहुत मायने रखता है ये निश्चित ही गणपति सेवा संघ की एक बडी तपस्या है , श्रीमती शर्मा ने कहा स्थानीय कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए स्थान देना और प्रोत्साहित करना बहुत बडी बात है, जो पंचपुरी ही नहीं अन्य क्षेत्रों के लिए भी अनुकरणीय है, उन्होंने गणपति सेवा संघ की खुले दिल से प्रशंसा की।
Grand aarti, अशोक पाराशर ने कहा- भगवान गणेश की दिव्य ऊर्जा हमें शक्ति और साहस का एहसास कराती है ।
कार्यक्रम में हरिद्वार के प्रतिष्ठित डाक्टरों और सामाजिक लोगों ने भी क्रावके कलब के माध्यम से अपनी गायिकी की झलक जनता के सामने रखी, जिसमें कुछ प्रस्तुतियां सराहनीय रही, ये गणपति सेवा संघ की एक बडी सफलता है कि कला के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं, इतना ही नहीं इस मंच से कई कलाकारों ने राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में शिरकत की है।
कार्यक्रम देने वालों में संजना डांस ग्रुप,श्री राम विद्या मंदिर ,नंदा डांस गुरु ऋषिकेश ,मीरा डांस ग्रुप ,कैनवस डांस ग्रुप, ए डायरेक्शन ग्रुप , देवभूमि डांस ग्रुप ,गढ़वाली डांस ग्रुप ,एक्स वाई जैड डांस ग्रुप ,गोल्डन गर्ल्स डांस ग्रुप आदि
एकल में -दिव्या पाल, मनीष, आयुषी ,रिद्धिमा आदि
बाल प्रतिभा प्रतियोगिता नृत्य को पर रखने वाले निर्णायक मंडल में- सुकन्या आचार्य ,संजना भाटिया, निधि चौधरी आदि
कार्यक्रम संचालक में -पंकज अरोड़ा ,ओम प्रकाश गौड़,दीपक ओबेरॉय, विजय भंडारी ,संदीप अग्रवाल, नरेश अरोड़ा ,अनिल सिंघल, मनोज शुक्ला ,निशांत वालिया, सपना ,साक्षी ,संध्या चौधरी, सुरेश, अमित ,राजीव पराशर ,रमन गोड़ रामचंद्रन संगीत मदान ,पुनीत अरोड़ा, सर्वजीत काका ,मयंक पाराशर ,सिद्धार्थ अरोरा ,देवी दयाल अग्रवाल, मनीष सिंघल, विपिन खन्ना आदि उपस्थित रहे,संघ के सभी पदाधिकारीयों और मीडिया प्रभारी विजय भंडारी ने सभी पत्रकारों को मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया,Grand aarti