मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूचीः डीएम*

जिलें में 5,99944 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

देहरादून जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल संचालन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, राजनीतिक दलों की भूमिका तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कार्यालय में प्रत्येक सोमवार एसआईआर की समीक्षा की जाएगी।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए कहा कि मतदाताओं के प्रपत्र भरने में सहयोग प्रदान करें तथा अपने-अपने बीएलए के माध्यम से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जहां किसी घर पर ताला लगा हो अथवा परिवार उपलब्ध न हो, वहां बीएलओ द्वारा पुनः भ्रमण किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की तैयारी एवं संशोधन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक दलों के बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होेंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि जिन मतदान स्थलों पर अभी तक बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं की गई है, वहां शीघ्र नियुक्तियां सुनिश्चित करें, जिससे पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता सूची का परीक्षण, सत्यापन एवं संशोधन कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता सभी हितधारकों की सहभागिता पर निर्भर करती है। राजनीतिक दलों, बीएलओ, बीएलए एवं आम नागरिकों के सहयोग से ही शत-प्रतिशत शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सकती है, जो लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी।
जनपद में कुल 13,76,813 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 22 जून 2026 तक 98.44 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जिनके सापेक्ष 43.57 प्रतिशत्, 5,99944 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूर्ण किया जा चुका है। बीएलओ द्वारा शेष मतदाताओं तक भी शीघ्र पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
बैठक में बताया गया कि यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो उसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। ऐसे प्रकरणों का सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर पृथक सूची तैयार की जाएगी। यह सूची पंचायत भवनों, नगर निकाय कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में विधानसभावार बीएलए की स्थिति की भी समीक्षा की गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकांश मतदान स्थलों पर बीएलए-1 एवं बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा भी विभिन्न मतदान स्थलों पर बीएलए नामित किए गए हैं। बहुजन समाज पार्टी द्वारा अभी तक बीएलए-2 नियुक्त नहीं किए गए हैं तथा आम आदमी पार्टी द्वारा चार विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-1 की नियुक्ति की गई है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, कांग्रेस से अमेन्द्रा बिष्ट, रितेश जोशी, सुनील जायसवाल, भाजपा से अरविन्द जैन, सीपीआई एम से अन्नत आकाश, बीएसपी सत्येन्द्र सिंह, आम से कमल राना, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *