अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल (प्रेक्षक निर्वाचक नामावली) ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा, राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त किए सुझाव

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत बुधवार को अपर आयुक्त (प्रशासन), गढ़वाल मण्डल पौड़ी एवं प्रेक्षक निर्वाचक नामावली उत्तम सिंह चौहान ने जनपद रुद्रप्रयाग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील सभागार, रुद्रप्रयाग में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की तथा दावे एवं आपत्तियों के संबंध में सुझाव प्राप्त किए।

बैठक में प्रेक्षक निर्वाचक नामावली श्री चौहान ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई, 2026 को किया जा चुका है। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित होने से छूट गया है अथवा किसी मतदाता के नाम, पता, आयु अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति है, तो निर्धारित समयावधि के भीतर दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल होना आवश्यक है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से अपील की कि निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई मतदाता सूची का अपने नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से गहन परीक्षण करें तथा यदि कोई नया मतदाता जोड़े जाने योग्य है या किसी प्रकार का संशोधन अपेक्षित है, तो समय रहते संबंधित प्रपत्रों के माध्यम से दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सूची को त्रुटिरहित एवं शुद्ध बनाने के लिए विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम, पता, फोटो, आयु अथवा अन्य प्रविष्टियों में सुधार हेतु संबंधित मतदाता से प्रपत्र-8 (फॉर्म-8) भरवाकर आवश्यक संशोधन सुनिश्चित किए जाएं, जिससे शुद्ध एवं पारदर्शी निर्वाचक नामावली का निर्माण किया जा सके।

बैठक में मतदाता सूची में नाम छूटने के संभावित कारणों, नवीन मतदाताओं के पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के विवरण तथा दावों एवं आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस हरीश गुसाईं, पार्टी प्रतिनिधि प्रियांशु रौथान, नीरज सिंह, उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन चंद्र जोशी, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश सिंह नेगी, सीडीपीओ अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *