शारदीय कांवड़ मेले के सफल संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने एचआरडीए सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित की गई बैठक

हरिद्वार। शारदीय कांवड़ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान की में एच आर डी ए सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को शारदीय कांवड़ को सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द करने के निर्देशन दिए।
अपर जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि 02 फरवरी से शुरू हो रहे मेले के सफल आयोजन के लिए जिस स्तर पर जो व्यवस्थाए की जानी है वह आपसी समन्वय के साथ समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम, सुरक्षित व सुःखद बनाने के लिए सभी छोटी-बड़ी तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ली जायें ताकि यात्री, हरिद्वार से सुःखद यादें लेकर जाये। उन्होंने निर्देश दिये के कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गौरीशंकर पर बनने वाली पार्किंग में अभी व्यवस्थाएं चाक चौबंक करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने यूपीसीएल,जल संस्थान के अधिकारियों को भी विद्युत ओर पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए भविष्य की आवश्यकताओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करे। उन्होंने हरिद्वार में लगने वाले आगामी मेलों को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई के अभियन्ताओं को नजीबाबाद रोड पर जितने भी गड्ढे है उन्हें ठीक करने के साथ हाईवे पर नियमित साफ सफाई के भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने हरिद्वार से चिड़ियापुर तक सड़क, पानी, बिजली, पार्किंग आदि सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग ,सिंचाई विभाग,पर्यटन विभाग,जिला पंचायत विभाग को मेले के दौरान अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दूरस्त रखने के निर्देश दिए ।
बैठक के दौरान उन्होंने शेष सभी छोटे-छोटे कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने मेले के दौरान नगर निगम के अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में दिन में तीन तीन बार कूड़ा उठाने एवं सफाई के निर्देश दिए साथ ही संबंधित अधिकारियों को नजीबाबाद मार्ग पर साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए,जिससे कि कांवड़ यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
बैठक में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि कांवड़ यात्रा को शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं जाने के लिए मेले क्षेत्र को 06 जोन 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। पिछले साल शरदीय कांवड़ मेले में लगभग 18 लाख कावड़िया गंगा जल लेने आए थे। इस साल कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी साथ ही होल्डिंग एरिया बैरागी कैंप में भी सभी व्यवस्था करली जाएगी।

बैठक के दौरान एचआरडीए सचिव मनीष सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ओमजी गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, सहायक संभा जयगीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, एनएचएआई के अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी व उपस्थित थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *