*जनपद में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई – जिलाधिकारी विशाल मिश्रा*

जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा विकास भवन सभागार में जिला पूर्ति विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, आपूर्ति तथा वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और इसकी आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा सभी गैस एजेंसियां निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला पूर्ति विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या जमाखोरी को लेकर गंभीरता से लिया जाए। इसके लिए पूर्ति विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों का गठन कर नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी या कालाबाजारी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किए जाएं।

जिला प्रशासन की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या आशंकाओं से बचें तथा घबराहट में आकर अनावश्यक गैस बुकिंग न करें। प्रशासन ने कहा कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसलिए अनावश्यक रूप से अतिरिक्त गैस बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *