माता की मृत्यु उपरान्त वर्षों से उत्तरजीवी प्रमाण पत्र को भटक रही थी तान्या; पहुंची डीएम द्वार; तत्काल मिला न्याय

डीएम के संज्ञान में आया मामला तो उसी दिन जारी हुआ 04 वर्षों से लम्बित उत्तरजीवी प्रमाण पत्र;

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की तत्परता जनहित में व त्वरित एक्शन से जनमानस में बढा सरकार प्रशासन पर विश्वास

नगर निगम की संपत्ति रजिस्टर में दर्ज होगा तान्या का नाम;

देहरादून।माता के निधन के उपरांत विगत चार वर्षों से उत्तरजीवी प्रमाण पत्र हेतु विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगा रही सुश्री तान्या सिंघल को जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है।

खुड़बुड़ा निवासी तान्या सिंघल ने जिलाधिकारी  को प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया कि उनकी माता का निधन दिसंबर 2022 में हो गया था। नगर निगम के संपत्ति रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराने हेतु उन्हें उत्तरजीवी प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से परेशान थीं और विभिन्न स्तरों पर प्रयास करने के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल तहसीलदार सदर को मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्त अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उसी दिवस 29 जनवरी को ही  तान्या सिंघल को उत्तरजीवी प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरांत तान्या सिंघल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आभार व्यक्त किया और जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एवं तत्परता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिकों से संबंधित प्रमाण-पत्रों एवं सेवाओं के प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *