*जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करे डी० सेंथिल पाण्डियन*

*जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आम जन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलने के दिए गए निर्देश।*

*केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं की गए समीक्षा।*

*जनपद आगमन पर संयुक्त  सचिव का जिलाधिकारी मयूर सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत।*                             *हरिद्वार।   एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे संयुक्त सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार डी० सेंथिल पाण्डियन  की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की  विभागवार समीक्षा की।

बैठक में जल शक्ति अभियान के तहत जनपद में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से  किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यों के संबंध में स्लाइड शो के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस दौरानअधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में जानकारी  दी गई।

बैठक की समीक्षा के दौरान संयुक्त सचिव पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार डी० सेंथिल पाण्डियन ने उपस्थित अधिकारियों के निर्देश दिए कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जो भी कार्य किए जा रहे है उनको आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करना सुनिश्चित करे , जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आम जनमानस की भागीदारी भी सुनिश्चित हो इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाते हुए आम जनमानस को जागरूक किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जनपद में  संचालित योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार को कोई समस्या या कठिनाई आ रही है तो उसके समाधान के लिए कारगर उपाय निकला जाए तथा योजनाओं का समय-समय पर भी सक्षम अधिकारियों द्वारा भी मॉनिटरिंग की जाए।

बैठक में संयुक्त सचिव द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के समीक्षा की, स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश दिए है कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में और महिलाओं के प्रसव केंदों साथ ही सभी सीएचसी, पीएचसी एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही माइक्रो लेवल पर काम करने के निर्देश दिए, जिससे की बेहतर रिजल्ट आ सके। उन्होंने जनपद में प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव के दौरान हुई डेथ पर एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए ।

उन्होंने बैठक के दौरान बाल विकास की समीक्षा करते हुए बाल विकास अधिकारी से कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कुपोषित बच्चों को  कुपोषण से मुक्त करने के लिए विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए  मुख्य शिक्षा अधिकारी से कहा कि सीएचआर के माध्यम से जनपद के  स्कूलों में सुधार हो रहा है लेकिन धरातल पर काम कर सुधार लाने के निर्देश दिए, साथ ही छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए जिससे वो बार बार पढ़ सके और उसकी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों कृषि, मत्स्, रीप,बैंक आदि से जनपद में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली ।

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत बहादराबाद  ब्लॉक में चल रहे विकास कार्यों के बारे में बीडीओ बहादराबाद से जानकारी  लेने के साथ ही यह निर्देश दिए कि जो भी टारगेट दिए गए है उन्हें समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

समीक्षा के दौरान उन्हेंाने पाया कि जनपद में  विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है जिसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों के हौसला अफजाई करते हुए सराहना की तथा आगे भी इसी तरह से कार्य करते हुए योजनाओं के लाभ आमजन तक पहुंचने को कहा ताकि योजनाओं का लाभ आमजन मानस को उपलब्ध हो सके।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि संयुक्त सचिव द्वारा आज की बैठक में जो भी दिशा निर्देश दिए गये है उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन कराया जायेगा ।

इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, तकनीकी अधिकारी जल शक्ति अभियान अंजली कुशवाहा, औरंगाबाद प्रधान कमलेश देवी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, अपर निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, बीडीओ मानस मित्तल, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी ,एलडीएम दिनेश गुप्ता सहित जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

*बैठक के पश्चात संयुक्त सचिव द्वारा विकास खण्ड  बहादराबाद के औरंगाबाद में  सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ,उसमें लगाए गए फलदार पेड़ों का प्लांटेशन का निरीक्षण, मनरेगा एवं  सीएसआर के तहत  किए गए कार्यों का निरीक्षण एवं जल जीवन मिशन के तहत नव निर्मित पंप हाउस ओर पानी की टंकी का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की*

 

————


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *