सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, “राहवीर योजना” के तहत अनन्त राम अन्थवाल सम्मानित

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अनंत राम अंत्थवाल को “ राहवीर योजना “ के अंतर्गत सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष घनसाली ने अपने पत्र के द्वारा अवगत कराया है कि गुड सेमेरिटन अनन्त राम अन्थवाल, निवासी- अन्धवाल गांव, घनसाली जनपद टिहरी ने दिनांक 17-5-2025 को घनसाली क्षेत्रान्तर्गत घटित सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल प्रदीप को बिना देरी के अपने निजी वाहन से उपचार के लिए पिलखी अस्पताल भिजवाया था।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), नई टिहरी द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता करने वाले नागरिकों को इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान प्रदान किया जाता है। योजना का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना तथा आमजन में मानवीय सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
जनपदवासियों से अपील की गई है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की यथासंभव सहायता करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ब्रह्मानंद मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु बीआरओ, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, उपजिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग को संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर कारणों का विश्लेषण करने तथा समयबद्ध रूप से प्रभावी सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस, परिवहन विभाग एवं प्रशासन को संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान संचालित करने, यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए सभी सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों को सड़कों को सुरक्षित एवं सुचारु यातायात योग्य अवस्था में बनाए रखने हेतु आवश्यक मशीनरी, मानव संसाधन एवं अन्य उपकरणों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *