परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन में रविवार को नया मोड़ देखने को मिला। प्रदर्शन में शनिवार को दिशा नाम के एक संगठन की एंट्री हो गई।आरोप है कि इस संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने ‘फलीस्तीन जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के दौरान पूर्व में भी हमें चाहिए आज़ादी जैसे नारे गूंजे थे। बताते हैं कि यहां पर कुछ युवा यह कहते हुए देखे गए उत्तराखंड में नेपाल जैसे हालात होकर रहेंगे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान जिस तरह की बयानबाजी और नारे गूंज रहे हैं वे इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि कुछ संगठनों ने मंच का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए करना शुरू कर दिया है। फलीस्तीन समर्थक नारों से माहौल में अचानक राजनीतिक रंग देखने को मिला। इससे आम अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति भी पैदा हो गई है, जो केवल परीक्षा रद्द करने और आयोग की पारदर्शी कार्यप्रणाली की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। यद्यपि, इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गूंज रहे नारों व बयानों के दृष्टिगत सुरक्षा एजेंसियां भी इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। इस मामले में उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने युवाओं से आंदोलन की आड़ में देश विरोधी व राज्य विरोधी षड्यंत्र कार्यों से सतर्क रहने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 25 हजार युवाओं को लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग, चिकित्सा सेवा चयन आयोग के माध्यम से अपने चार वर्ष के कार्यकाल में सरकारी नौकरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से राज्य में एक लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। लगभग 81 हजार नौकरियों का सृजन हो चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार के जीएसटी को आवश्यक वस्तुओं के दाम कम कर बचत महोत्सव की सराहना की। साथ ही मधु भट्ट ने पंडित दीनदयाल की 109 जयंती तिथि पर बधाई दी।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *