पिथौरागढ़।   आज विभागीय मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के द्वारा वर्चुअल माध्यम से जनपद पिथौरागढ़ के नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिका के पदों पर चयनित अभ्यर्थीयों को नियुक्ति आदेश दिये गये। विभागीय मंत्री द्वारा अपने भाषण में बताया गया कि जीरो टोलरेंस एवं पूर्ण पारदर्शिता के आधार पर ऑनलाईन के माध्यम से चयन किया गया, सभी आंगनबाडी कार्यकर्मीयों को अपने दायित्वो का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिये गये। जिला कार्यकम अधिकारी डा० निर्मल सिंह बसेडा, द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद के अन्तर्गत 46 आंगनबाडी कार्यकर्तीयों एवं 392 आंगनबाडी सहायिका के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किये जा रहे हैं। जनपद के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों हेतु में कुल 72 कार्यकत्रियों एवं 534 सहायिकाओं के पदों की विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी। कुल 606 रिक्त पदों के सापेक्ष 4252 अभ्यर्थीयों के द्वारा ऑन लाईन आवेदन किया गया। 75 पदों में ऑन लाईन शिकायत प्राप्त होने पर जिलास्तरीय समिति के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा,।

विकास भवन सभागार पिथौरागढ़ में आज नव चयनित विकासखंड विण एवं मूनाकोट की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को माननीय विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल व महापौर नगर निगम कल्पना देवलाल द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किए गए।

इस अवसर पर माननीय विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को संबोधित करते हुए उनसे समय पर कार्यस्थल में रहने, समय की पाबंदता को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप समय से आना सीखेंगे तो बच्चे आप से समय पर आना सीखेंगे।उनकी नींव आप द्वारा रखी जाएगी।बच्चों को संस्कार आंगनबाड़ी केंद्र से मिलेंगे और यही संस्कार वे दुनिया में प्रवेश करेंगे। इस अवसर पर महापौर नगर निगम कल्पना देवलाल ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को बधाई देते हुए निष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही।

जनपद स्तर पर विधायक बिशन सिंह चुफाल. पिथौरागढ मेयर कल्पना देवलाल एवं गणेश भंडारी, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनपद स्तर पर नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकर्नीयों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये ।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *