सहायक जिला सूचना अधिकारी रती लाल पदोन्नत होकर बने जिला सूचना अधिकारी, पत्रकारों ने दी बधाई

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पदोन्नति के क्रम में हरिद्वार में तैनात सहायक जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) रती लाल को जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

पदोन्नति की सूचना मिलते ही नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ जिला सूचना अधिकारी रती लाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखण्ड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार ने कहा कि रती लाल एक सरल, मिलनसार और व्यवहार कुशल अधिकारी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पत्रकारों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी रती लाल अपनी कार्यशैली, ईमानदारी और समर्पण से विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

रती लाल की पदोन्नति पर पत्रकारों और विभागीय कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली सदैव सकारात्मक, सहयोगात्मक और जनहितकारी रही है। वे सभी वर्गों के साथ सहज संवाद स्थापित करने वाले अधिकारी के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार अरोड़ा, मुदस्सिर मंसूरी सहित कई पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विभाग में सूचना अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति एवं पदोन्नति संबंधी निर्णय लिए गए हैं। इसी क्रम में रती लाल को जिला सूचना अधिकारी, हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के अंतर्गत की गई है और वे नियमानुसार शीघ्र ही अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

रती लाल की इस उपलब्धि पर पत्रकार संगठनों, विभागीय अधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *