बडा हादसा, उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आये कई वाहन।

चार यात्रियों की मौके पर मौत, छःघायल।

बरसते पत्थरों में SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बद्री केदार मंदिर समिति ने शोक व्यक्त किया।

गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास यात्रियों से भरे एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 यात्रियों की मौत हो गयी।

बडा हादसा, उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आये कई वाहन।
बडा हादसा, उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आये कई वाहन।

हादसे में 6 घायल हुए है, तीनों दुर्घटना ग्रस्त वाहनों में कुल 30 यात्री सवार थे।
घायलों को उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया।
वाहनों में सवार अन्य सभी यात्रियों को सुरक्षित घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया।

गंगोत्री राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे गंगनानी में घटना स्थल पर हालांकि अभी भी पत्थरों का गिरना जारी है, लेकिन उत्तराखंड के देवदूत बने एसडीआरएफ के जवान मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

बडा हादसा, उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आये कई वाहन।
तीनों वाहनों में कुल 30 यात्री सवार थे।
बडा हादसा, उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आये कई वाहन।
तीन शव निकाले गये,एक को निकालने में लगे एसडीआरएफ जवान

घटना स्थल पर कुछ वाहनों के मलबे की चपेट में आने की सूचना एसडीआरएफ तक पहुंचाने में ‘डायल 112’ बडा सहायक बना, SDRF को डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर मलबे में दबे वाहन में से कड़ी मशक्कत करते हुए 3 शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया है,जबकि चौथे शव को निकाले जाने का कार्य गतिमान है, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख जताया है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा
उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आने से 3 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिस कारण वाहन में सवार चार लोगों के हताहत एवं कुछ लोगों के घायल होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन व SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को समुचित उपचार प्रदान किया जा रहा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं। समस्त देवतुल्य जनता से मेरा अनुरोध है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

 

बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने भी घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए, दुर्घटना ग्रस्त लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *