*अगस्त्यमुनि विकासखंड की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर हुई व्यापक चर्चा*

*क्षेत्र पंचायत प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बीडीसी बैठक, जनप्रतिनिधियों व विभागों के बीच समन्वय पर जोर*

*जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से विकास को मिलेगी गति: बीडीसी बैठक में विधायक भरत चौधरी*

आज विकासखंड अगस्त्यमुनि सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख अगस्त्यमुनि भुवनेश्वरी देवी की अध्यक्षता में विकासखंड अगस्त्यमुनि की क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) बैठक संपन्न हुई। बैठक में समस्त निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति तथा विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख भुवनेश्वरी देवी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनता की सेवा हेतु कार्य करें। उन्होंने सभी विभागों से जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने का आग्रह किया तथा सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

बैठक में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, मुआवजा, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, विद्युत व्यवस्था, मानव-वन्यजीव संघर्ष, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही वीबी–जी राम जी (विकसित भारत- जी राम जी) मनरेगा के अंतर्गत नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में श्रमिक ऑनलाइन उपस्थिति से जुड़ी व्यवहारिक समस्याओं, ग्राम प्रधानों के मानदेय में वृद्धि, योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रधानों की संस्तुति, शिलापट्टों पर ग्राम प्रधान का नाम अंकित किए जाने, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि तथा कूड़ा निस्तारण हेतु कूड़ा वाहनों की संख्या बढ़ाने जैसे विषयों पर भी सदन में विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी ने सदन को संबोधित करते हुए सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रूप से कार्य करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण है तथा सरकार आमजन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएमजीएसवाई फेज-4 के अंतर्गत सर्वाधिक सड़कें जनपद रुद्रप्रयाग में निर्मित की जा रही हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का अनुरोध किया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग लाभान्वित हो सकें।

बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख शांति प्रसाद चमोला, कनिष्ठ प्रमुख सविता भंडारी, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उप वन संरक्षक रुद्रप्रयाग रजत सुमन, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे सहित लोक निर्माण विभाग, पेयजल, विद्युत, युवा कल्याण, उद्यान, सेवायोजन एवं अन्य विभागों के अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *