दिलाराम चौक का सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में

जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता से राज्य की पौराणिक लोक संस्कृति परंपरा लिए सुसज्जित होते शहर के चौक चौराहे

माननीय मुख्यमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखण्ड की पौराणिक एवं लोक संस्कृति की झलक बिखेर रहे अपने शहर के प्रमुख चौक-चौराहे

देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों के सुव्यवस्थित विकास एवं सौंदर्यकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के राजपुर रोड स्थित दिलाराम चौक का सुधारीकरण एवं सौंदर्यकरण कार्य अंतिम चरण में पहुँच गया है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर जनमानस को विधिवत समर्पित कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में शहर के चौक चौराहों का सुधारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण गतिमान है। दिलाराम चौक को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि यहाँ आने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों को उत्तराखण्ड राज्य की पौराणिक संस्कृति एवं समृद्ध लोक परंपराओं की सजीव झलक देखने को मिले। सौंदर्यीकरण कार्यों के माध्यम से चौक को राज्य की सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए विकसित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, परंपराओं एवं ऐतिहासिक विरासत से परिचित हो सकें। जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल यातायात को सुगम बनाना ही नहीं, बल्कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में विकसित करना है, जिससे देहरादून की पहचान एक सुव्यवस्थित, सुंदर एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध शहर के रूप में स्थापित हो सके।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिला प्रशासन द्वारा कुठालगेट एवं साईं मंदिर तिराहा का भी सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण कर उन्हें सफलतापूर्वक जनमानस को समर्पित किया जा चुका है, जिन्हें आम नागरिकों द्वारा सराहा गया है।

जिला प्रशासन देहरादून द्वारा भविष्य में भी शहर के अन्य प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों को इसी प्रकार सुव्यवस्थित एवं सौंदर्ययुक्त स्वरूप प्रदान किए जाने की योजना है, जिससे नागरिकों एवं पर्यटकों को बेहतर शहरी अनुभव प्राप्त हो सके।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *