
Belarus resident,बेलारूस निवासी वीटाली पोडोबैड खाई में गिरा, सुरक्षित, SDRF ने किया रेस्क्यू
Belarus resident Vitaly Podobad fell into ditch, safe, SDRF rescued

ऋषिकेश- होटल डिवाइन तपोवन के पास एक विदेशी पर्यटक फंसा खाई में, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।
30 जनवरी 2024 को पुलिस चौकी तपोवन द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि होटल डिवाइन के पास एक विदेशी पर्यटक लगभग 500 मीटर खड़ी पहाड़ी के बीच एक पेड़ पर फंसा हुआ है तथा नीचे गंगा नदी है, जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही HC अर्जुन सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रोप रैपलिंग की सहायता से उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनाई व रोप द्वारा अटैच कर पूर्ण सुरक्षा के साथ वहां से बेलारूस निवासी वीटाली पोडोबैड उम्र 40 वर्ष को सकुशल बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

रेस्क्यू किये गये व्यक्ति का नाम
Vitali Podobed s/o Victor AGE-40 yrs. Country- Belarus
