Yoga Day Diplomats and high official’s offar pray ganga, 8 देशों के राजनायिकों और उनके परिवार ने योग दिवस पर हरिद्वार में की गंगा आरती।

Yoga Day Diplomats and high official’s offar pray ganga, from 8 countries reached Har ki Pauri in Haridwar and took evening prayers of Maa Ganga

Yoga Day Diplomats and high official’s offar pray ganga,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में योग महोत्सव में शिरकत करने के बाद 8 देशों के राजनायिकों और और उच्चाधिकारियों ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी पहुंच कर संध्याकालीन मां गंगा की आरती में शिरकत की और गंगा पूजन भी किया।

हरिद्वार में हरकी पैड़ी क्षेत्र की प्रबंधकारिणी और विद्वान पंडों की संस्था श्री गंगा सभा ने विभिन्न देशों के राजनायिकों और उनके परिजनों का स्वागत अभिनन्दन किया।

21 जून को सायंकाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसकी संध्या पर के हरकी पैड़ी गंगा तट पर मेक्सिको, फिजी,नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के राजनयिक व अन्य उच्च अधिकारियों के साथ ही उत्तराखंड सरकार की ओर से उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विनय रुहेला सहित अन्य अधिकारियों ने हरकी पौड़ी पहुंचकर गंगा आरती में प्रतिभाग किया तथा मां गंगा की आरती की।

इस दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ कृष्ण कुमार ठेकेदार, आदि द्वारा अतिथियों को मां गंगा के धरती पर अवतरण, मां गंगा के सामाजिक, धार्मिक, पौराणिक एवम् आर्थिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा पंडितों ने पूजा अर्चना कराई।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *