Bhavishya vani,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

🌞 आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 17 जुलाई 2023*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – श्रावण*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*

🌤️ *तिथि – अमावस्या रात्रि 12:01 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

Bhavishya vani,🌤️ *नक्षत्र – पुनर्वसु 18 जुलाई प्रातः 05: 11 तक तत्पश्चात पुष्य*

🌤️ *योग – व्याघात सुबह 08:58 तक तत्पश्चात हर्षण*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 07:46 से सुबह 09:25 तक*

🌞 *सूर्योदय-05:27*
🌤️ *सूर्यास्त- 19:22*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण – श्रावण अमावस्या,दर्शअमावस्या,हरियाली अमावस्या,सोमवती अमावस्या
💥 *विशेष- अमावस्या

Bhavishya vani,अमावस्या विशेष* 🌷

👉🏻 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार*
*”अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते”*
🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*

🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷

🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*

🌷 *अमावस्या* 🌷
🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

🌷 *अधिकमास (पुरषोत्तम मास) में दीप दान* 🌷

🙏🏻 *पुरषोत्तम मास (18 जुलाई से 16 अगस्त 2023) में पूरा दीप दान करना | मंदिर में दीप जलाके रख दिया, पीपल के नीचे रख दिया, तुलसी को रख दिया | दीप दान की बड़ी महिमा है , पुरषोत्तम मास मे दीप दान से हर आफत शराफत से छूट जायेंगी |*
🙏🏻

🌷 *बरकत बढ़ाने (अधिक मास विशेष)*
➡ *अधिक मास :- 18 जुलाई से 16 अगस्त 2023 तक*

🙏🏻 *पुरुषोत्तम मास पूरा दोपहर को खाना खाने से पहले भगवत गीता का १५ वां अध्याय पढ़के फिर ही भोजन करना | घर में से बरकत कभी जायेगी ही नहीं | कोई ऐसा है जो भगवत गीता का १५ वां अध्याय पूरा नहीं भी पढ़ सकता तो १५ वें अध्याय का एक श्लोक ही पढ लें | पर १५ वां अध्याय उतना बड़ा नहीं है, चाहें तो पूरा पढ़ सकते हैं |*

🙏🏻 *पुरुषोत्तम मास में अनुष्ठान भी किया जाता है …जप ज्यादा किया जाता है | अधिक मास में जप की अधिक महिमा है | जिसको अनुष्ठान करना हो वे भाई-बहनें पुरुषोत्तम मास का फायदा जरुर उठायें | अनुष्ठान ना कर सकें …….नौकरी धंधे में से समय नहीं मिलता तो जप ज्यादा कर दें | रात को सोने से पहले जप कर लें |*

 

🌷 *गंगा स्नान का मंत्र* 🌷
🙏🏻 *गंगा स्नान के लिए रोज हरिद्वार तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पुन्य मिलने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है ..*
🌷 *ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा*
🙏🏻 *ये मन्त्र बोलते हुए स्नान करें तो गंगा स्नान का लाभ होता है |*

Bhavishya vani,आज आपका जन्मदिन

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

Bhavishya vani,कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

Bhavishya vani,आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आज आप उसे कर सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे बाद में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको पिताजी से डांट भी खानी पड़ सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपके उस धन के वापस आने में मुश्किल होगी। आप अपने किसी काम को लेकर अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल रखकर खर्चा करें। आपको कोई उपहार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी मन की इच्छा की पूर्ति होने से ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप व्यस्त रहने के कारण अपने जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप यदि कोई महत्वपूर्ण फैसला ले, तो उसमें अपने दिल और दिमाग दोनों की सोचकर ही कोई निर्णय ले। आपको आज अक्समात बड़ी मात्रा में धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको अपने खर्चों में वृद्धि करने से बचना होगा, नहीं तो आप उनके लिए कुछ भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में नाकामयाब रहेंगे। व्यवसाय की योजना मे आज आपको सफलता मिलेगी और आपकी बचत की योजना पर भी आप ध्यान लगाएंगे, लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारियों में लगे हैं, उन पर आज कुछ विराम लग सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा क्योंकि आज उनके शत्रु उनकी चुगली लगा सकता है, जिससे उनके छवि खराब हो सकती है। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा और किसी को धन उधार देने से बचें, लेकिन आप अपनी जरूरतों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे आपका मनोबल भी ऊंचा होगा। माता पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। भाई बहनों के साथ व सहयोग से बिजनेस की किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे और इसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ सकता है। आप कोई डिसीजन जल्दबाजी में ले सकते हैं, जो बाद में आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। किसी को पार्टनर बनाने से बचें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके साख व सम्मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, जिसके लिए आपको काफी भागदौड़ करनी होगी, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो समस्या आ सकती है। यदि आपको कोई रोग सता रहा था, तो उसमें ढील ना बरते। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। संतान की जरूरतों का आप पूरा ध्यान दे, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि लंबे समय से चिंतित चल रहे थे, तो आपकी चिंता आज दूर होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका पैसों से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है, लेकिन घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आप अपने परिजनों के साथ आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने घर के रखरखाव आदि जरूरत की आवश्यकताओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। मित्रों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने रोजमर्रा के कामों को छोड़कर इधर-उधर के कामों का ध्यान रखेंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं और विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आप अपनी सीमित आय होने के कारण खर्च को करने में संकोच करेंगे, जिसमें आपको समस्या आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में आप लगे रहेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। व्यापार में प्रगति करते देख आज आपको प्रसन्नता होगी। मित्रों व परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों में आज कमी हो सकती है और आपको परेशानियां अधिक रहेगी। आप अपनी किसी संपत्ति को खरीदने या बेचने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। माता-पिता का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और काम अधिक होने के कारण आपको भागदौड़ लगी रहेगी, लेकिन आप अपने खर्चों पर ध्यान ना दें, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ लेने से प्रसन्न रहेंगे और व्यापार के कामों को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। विवाहित जीवन में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो उनसे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और आपको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, नही तो वह गलत भी हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना
पड़ सकता है,Bhavishya vani

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
www.panitjiharidwarwale.com

Bhavishya vani,जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय

Bhavishya vani, न्यूज पोर्टल Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें

                        🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *