Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 01 दिसम्बर 2023*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – चतुर्थी शाम 03:31 तक तकतत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र – पुनर्वसु शाम 04:40 तक तत्पश्चात पुष्य*
🌤️ *योग – शुक्ल रात्रि 08:04 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 11:05 से दोपहर 12:28 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:56*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:24*

👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण-

💥 *विशेष – *चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌷 *स्वास्थ्यवर्धक खजूर* 🌷
➡ *खजूर मधुर, शीतल, पौष्टिक व सेवन करने के बाद तुरंत शक्ति-स्फूर्ति देनेवाला है | यह रक्त, मांस व वीर्य की वृद्धि करता है | ह्रदय व मस्तिष्क को शक्ति देता है |

वात, पित्त व कफ इन तीनों दोषों का शामक है | यह मल व मूत्र को साफ लाता है | खजूर में कार्बोहाइड्रेटस, प्रोटीन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम, लौह आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | ‘ अमेरिकन कैंसर सोसाइटी ‘ के अनुसार शरीर को एक दिन में २०-३५ ग्राम डाएटरी फाइबर (खाद्य पदार्थों में स्थित रेशा) की जरुरत होती है, जो खजूर खाने से पूरी हो जाती है |*

➡ *खजूर रात भर पानी में भिगोकर सुबह लेना लाभदायक है | खजूर रक्त को बढ़ाता है और यकृत (लीवर) के रोगों में लाभकारी है | रक्ताल्पता में इसका नियमित सेवन लाभकारी है | नींबू के रस में खजूर की चटनी बनाकर खाने से भोजन की अरुचि मिटती है | खजूर का सेवन बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाता है |*

💊 *औषधि-प्रयोग* 💊

👉🏻 *कब्जनाशक : खजूर में रेचक गुण भरपूर है | ८-१० खजूर २०० ग्राम पानी में भिगों दें,सुबह मसलकर इनका शरबत बना लें | फिर इसमें ३०० ग्राम पानी और डालकर गुनगुना गर्म करें | खाली पेट चाय की की तरह पी जायें | कुछ देर बाद दस्त होगा | इससे आँतों को बल और शरीर को स्फूर्ति भी मिलेगी | उम्र के अनुसार खजूर की मात्रा कम-ज्यादा करें |*
👉🏻 *नशा निवारक : शराबी प्राय: नशे की झोंक में इतनी शराब पी जाता है की उसका यकृत नष्ट होकर मृत्यु का कारण बन सकता है | इस स्थिति में ताजे पानी में खजूर को अच्छी तरह मसलते हुए शरबत बनायें | यह शरबत पीने से शराब का विषैला प्रभाव नष्ट होने लगता है |*

👉🏻 *आँतों की पुष्टि : खजूर आँतों के हनिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है, साथ ही खजूर के विशिष्ट तत्त्व ऐसे जीवाणुओं को जन्म देते हैं जो आँतों को विशेष शक्तिशाली तथा अधिक सक्रिय बनाते हैं |*

👉🏻 *हृदय रोगों में : लगभग ५० ग्राम गुठली रहित छुहारे (खारक) २५० मी. ली. पानी में रात को भिगो दें | सुबह छुहारों को पीसकर पेस्ट बना के उसी बचे हुए पानी में घोल लें | इसे प्रात: खाली पेट पी जाने से कुछ ही माह में ह्रदय को पर्याप्त सबलता मिलती है | इसमें १ ग्राम इलायची चूर्ण मिलाना विशेष लाभदायी है |*
👉🏻 *तन-मन की पुष्टि : बच्चों को दूध में खजूर उबाल के देने से उन्हें शारीरिक-मानसिक पोषण मिलता है व शरीर सुदृढ़ बनता है |*

👉🏻 *शैयामूत्र : जो बच्चे रात्रि में बिस्तर गीला करते हों, उन्हें दो छुहारे रात्रि में भिगोकर सुबह दूध में उबाल के दें |*

👉🏻 *बच्चों के दस्त में : बच्चों के दाँत निकलते समय उन्हें बार बार गारे दस्त होते हों या पेचिश पड़ती हो तो खजूर के साथ शहद को अच्छी तरह फेंटकर एक-एक चमच दिन में २-३ बार चटाने से लाभ होता है |*

👉🏻 *मस्तिष्क व हृदय की कमजोरीः रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खाने से मस्तिष्क व हृदय की पेशियों को ताकत मिलती है। विशेषतः रक्त की कमी के कारण होने वाली हृदय की धड़कन व एकाग्रता की कमी में यह प्रयोग लाभदायी है।*

👉🏻 *मलावरोधः रात को भिगोकर सुबह दूध के साथ लेने से पेट साफ हो जाता है।*
👉🏻 *कृशताः खजूर में शर्करा, वसा (फैट) व प्रोटीन्स विपुल मात्रा में पाये जाते हैं। इसके नियमित सेवन से मांस की वृद्धि होकर शरीर पुष्ट हो जाता है।*

👉🏻 *रक्ताल्पताः खजूर रक्त को बढ़ाकर त्वचा में निखार लाता है।*

👉🏻 *शुक्राल्पताहा खजूर उत्तम वीर्यवर्धक है। गाय के घी अथवा बकरी के दूध के साथ लेने से शुक्राणुओं की वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त अधिक मासिक स्राव, क्षयरोग, खाँसी, भ्रम(चक्कर), कमर व हाथ पैरों का दर्द एवं सुन्नता तथा थायराइड संबंधी रोगों में भी यह लाभदायी है।*

💥 *सावधानी* 💥
❌ *- आजकल खजूर को वृक्ष से अलग करने के बाद रासायनिक पदार्थों के द्वारा सुखाया जाता है | ये रसायन शरीर के लिए हानिकारक होते है | अत: उपयोग करने से पहले खजूर को अच्छी तरह से धों लें | धोकर सुखाने के बाद इन्हें विभिन्न प्रकार से उपयोग किया जा सकता है |*

❌ *- होली के बाद खजूर खाना हितकारी नहीं है।*

❌ *- Diabities वाले खजूर की जगह पर किशमिश का उपयोग करना |*
🙏🏻

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है., Bhavishya

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

                🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी , Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा। व्यक्तिगत विषय में आपको सावधानी बरतनी होगी और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार में करीबियों से चल रही अनबन दूर होगी और सभी एक दूसरे के पास आएंगे। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें आपको शांत रहना है। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। भावनात्मक विषयों में आपको कुछ सावधान रहना होगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। किसी काम को करने के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। किसी सरकारी योजना में आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और रक्त संबन्धीं रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। जिससे परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्टटाइम कार्य को करने के लिए योजना बना सकते हैं। सभी क्षेत्रों में आप आगे रहेंगे और आप अपने खानपान और जीवनशाली में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़ने के लिए रहेगा। आप अपनी जीवनशैली को सुधारने में लगे रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा और विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई उन्हें धोखा दे सकता है। आप अपने घर की मरम्मत करने की भी योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान को आप कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आय कम होगी और व्यय बढ़ेगा, जो आपकी समस्या का कारण बनेगा। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप किसी बात को लेकर उलझन में ना आएं। परंपरागत कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। संतान को संस्कार का पाठ पढ़ाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे वह भविष्य के लिए भी आसानी से बचत कर पाएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। बिजनेस में आप कोई जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। वाणिज्यिक प्रयास आपके लिए बेहतर रहेंगे। करियर को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं और परिवार में यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। मित्रों का साथ आपको पूरा मिलेगा। आप यदि किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें बहुत ही सूझबूझ से चले, नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई बिजनेस संबंधी योजना यदि पूरी होते-होते रह रही थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कुछ जिम्मेदारियाओं का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बंधु बंधुओं से आपको मदद मिलेगी और आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस के कामों को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। अध्यात्म के कार्यों को बल मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर जिद और जल्दबाजी न दिखाएं। सोच-समझ से आगे बढ़े। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी और नौकरी में कार्यरत लोग अपने जूनियर्स पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह उनके किसी काम को गलत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ चल रही अनबन दूर होगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आप एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह लंबे समय बाद दूर हो सकती है। आप अपने व्यापार की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सभी के साथ तालमेल बनाकर रखें, तो बेहतर रखेगा। अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। अपने खर्चो के लिए बजट बनाकर चले, तो बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। आपको कुछ स्वार्थी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके साथ कुछ ठगी कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच बनाए रखें और अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। रक्त संबंधी रिश्तों मे सुधार आएगा। आप कला कौशल से कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, जिसमें उन्हें अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। अजनबी लोगों पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से
💥
विश्वसनीय समाचारों के लिए देखें लाईक और सब्स्क्राइब करें Newsok24.com

Newsok24.com के यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब जरुर करें-👇

https://youtube.com/@shashisharmawithuttarakhan4366
——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *