Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻🙏

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 23 सितम्बर 2023*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – अष्टमी दोपहर 12:17 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र – मूल दोपहर 02:56 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
🌤️ *योग – सौभाग्य रात्रि 09:31 तक तत्पश्चात शोभन*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 09:29 से सुबह 11:00 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:10*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:17*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण राधाष्टमी,गौरी-विसर्जन*

💥 *विशेष- अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

🌷 *कैसा भी बिखरा हुआ जीवन हो, सँवर जायेगा* 🌷

👉🏻 *अगर अशांति मिटानी है तो दोनों नथुनों से श्वास लें और ‘ॐ शान्ति:…… शान्ति:’ जप करें और फिर फूँक मार के अशांति को, बाहर फेंक दें | जब तारे नहीं दिखते हों, चन्द्रमा नहीं दिखता हो और सूरज अभी आनेवाले हों तो वह समय मंत्रसिद्धि योग का है, मनोकामना-सिद्धि योग का है |*

👉🏻 *इस काल में किया हुआ यह प्रयोग अशांति को भगाने में बड़ी मदद देगा | अगर निरोगता प्राप्त करनी है तो आरोग्यता के भाव से श्वास भरें और आरोग्य का मंत्र ‘नासै रोग हरै सब पीरा | जपत निरंतर हनुमत बीरा ||’ जपकर ‘रोग गया’ ऐसा भाव करके फूँक मारें | ऐसा 10 बार करें | कैसा भी रोगी, कैसा भी अशांत और कैसा भी बिखरा हुआ जीवन हो, सँवर जायेगा |, Bhavishya
🙏🏻

🌞एक कटोरी में कपूर के कुछ टुकड़े लेकर वास्तु दोष वाले स्थान पर रख दें। कपूर जब खत्म हो जाए तो वहां कपूर के नए टुकड़े रख दें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से वास्तु दोष धीरे-धीरे दूर हो जाएगा।

🌷 *मनोकामनापूर्ति योग* 🌷

🙏🏻 *देवी भागवत में व्यास भगवान ने बताया है…. भाद्रपद मास, शुक्ल नवमी तिथि हो ….. उस दिन अगर कोई जगदम्बा जी का पूजन करता है, तो उसकी मनोकामनायें पूर्ण होती है , और जिंदगी जब तक उसकी रहेगी वो सुखी और संपन्न रहेगा | इस दिन ए मंत्र का जप करें……*

🌷 *ॐ अम्बिकाय नम :*
🌷 *ॐ श्रीं नम :*
🌷 *ॐ ह्रीं नम:*
🌷 *ॐ पार्वेत्येय नम :*
🌷 *ॐ गौराये नम :*
🌷 *ॐ शंकरप्रियाय नम :*

🙏🏻 *थोड़ी देर तक बैठकर जप करना | और जिसको धन धान्य है, वो माँ से कहना मेरी गुरुचरणों में श्रध्दा बढे, भक्ति बढे (ये भी एक संपत्ति है साधक की) मेरी निष्ठा बढे मेरी उपासना बढे |

💥 *विशेष – 24 सितम्बर 2023 रविवार को भाद्रपद मास, शुक्ल नवमी तिथि है ।*

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे, Bhavishya

एकादशी,
भाद्रपद, शुक्ल एकादशी)

सोमवार, 25 सितंबर 2023

25 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 07:56 बजे – 26 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 05:01 बजे
एकादशी तिथि
अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे – 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे, Bhavishya

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।, Bhavishya

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम, Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।,Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके बिजनेस के लिए किए गए प्रयास अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। आप अपने आवश्यक कार्य पर पूरा ध्यान देंगे। किसी संपत्ति को खरीदने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। ग्रहस्थ जीवन में आपको साथी की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको करियर में अच्छे उछाल के लिए अपने व्यापार को समय देना होगा, तभी उसे आप अच्छा लाभ उठाएंगे। व्यक्तिगत रिश्ते पर पूरा ध्यान दें। किसी काम में ढील देने से बचे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। आप सभी का भरोसा जीतेंगे। किसी विपक्ष के बंदे से आपका वाद विवाद बढ़ सकता है। आपका कोई लक्ष्य यदि पूरा नहीं हुआ है, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उन्हें कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। विभिन्न परिस्थितियों पर आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। मित्रों के साथ संबंधों में यदि किसी बात को लेकर कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। विभिन्न कार्यों में आप सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिनसे आपको कुछ समस्या तो होगी, लेकिन बाद में उनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। आप कुछ तर्क वितर्क से दूर रहें और भौतिक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने बढ़ते खर्चा पर लगाम लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। रक्तसंबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। वाणिज्यिक मामलों को गति मिलेगी। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधान रहे, नहीं तो उन्हें उनकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी धन संबंधित योजनाओं को बल मिल सकता है, लेकिन रक्त संबंधी रिश्ते में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम की पहल करने में समस्या लेकर आएगी। किसी विपरीत परिस्थिति बनाए रखें। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह दूर हो सकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करें। आप अपने कामों की सूची बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको अपने रुके हुए कामो में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। समन्वय की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आपको लोगों की चालों से बचना होगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। काम की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे कामों के कारण जाना जाएगा। आप किसी लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह धन भी आपको प्राप्त हो सकती है। सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। कानूनी मामले में आपको सूझबूझ से बचना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। भावनात्मक प्रदर्शन से आप आगे रहेंगे। आपको धर्म के प्रति आस्था व विश्वास बनाए रखना होगा, तभी आप किसी काम को कर पाएंगे। आपके संबंध मजबूत होंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ महत्वपूर्ण काम करने पर व्यतीत करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलकर आपको कोई लाभ हो सकता है। आपके महत्वपूर्ण कार्य को गति मिलेगी। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में भाग लेने के लिए रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी आस्था बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। विभिन्न योजनाओं को गति मिलेगी। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने रखें। सकारात्मक परिस्थितियों का आप पूरा लाभ उठाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। विद्यार्थी किसी नई रिसर्च में भाग ले सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिससे आपको बचना होगा। आप संतान से किए हुए वादे को पूरा करे, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। परिजनों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्य में आप सूझबूझ से आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। धर्म कर्म के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, Bhavishya

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल

Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें
🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

💥
विश्वसनीय समाचारों के लिए देखें लाईक और सब्स्क्राइब करें

Newsok24.com के यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब जरुर करें-

https://youtube.com/@shashisharmawithuttarakhan4366

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *