Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻🙏

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 26 सितम्बर 2023*
🌤️ *दिन – मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – द्वादशी 27 सितम्बर रात्रि 01:45 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र – श्रवण सुबह 09:42 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
🌤️ *योग – सुकर्मा सुबह 11:46 तक तत्पश्चात धृति*

🌤️ *राहुकाल – शाम 03:31 से शाम 05:01 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:11*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:13*

👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण – पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (भागवत)*

💥 *विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

पूजन में दीपक जलाने के चमत्कारी उपाय

पहला उपाय: अगर महिला रोज शाम को घर के मंदिर में घीर का दीपक जलाकर मंत्र ऊँ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:। का 108 बार जाप करें। ये उपाय रोज करेंगे तो पति को भाग्य का साथ मिल सकता है।

दूसरा उपाय: पति-पत्नी के बीच बार-बार झगड़े होते हैं तो रोज सुबह शाम श्रीराम और सीता की तस्वीर या फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं। परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।

तीसरा उपाय: शत्रुओं से रक्षा के लिए और अनजाना डर दूर करने के लिए हर सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

चौथा उपाय: घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिले इसके लिए रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और दीपक जलाकर आरती करें। ये उपाय पति-पत्नी दोनों को करना चाहिए।

पांचवां उपाय: रोज शाम को दरवाजे की दोनों तरफ तेल का या घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

छठा उपाय: अगर परिवार के किसी सदस्य की कुंडली में राहु-केतु के दोष हैं तो घर में सुबह-शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। इससे राहु-केतु के दोष दूर होते हैं।

सातवां उपाय: हर शनिवार शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही, तेल का दान भी करें। भगावन से परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।

आठवां उपाय: परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भगवान विष्णु या बाल गोपाल के सामने घी का दीपक जलाएं और ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय या कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें।

नवां उपाय: सुख-समृद्धि और बुद्धि के लिए मां सरस्वती के सामने घी का दो मुखी यानी दो बत्तियों वाला दीपक जलाएं।

दसवां उपाय: घर में बरकत बनाए रखने के लिए श्रीगणेश के सामने तीन मुखी यानी तीन बत्तियों वाला दीपक जलाएं।
ग्यारहवां उपाय: धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए देवी लक्ष्मी के सामने सात मुखी दीपक जलाएं, Bhavishya

🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 27,बुधवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है। Bhavishya

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

एकादशी,
भाद्रपद, शुक्ल एकादशी)
सोमवार, 25 सितंबर 2023
25 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 07:56 बजे – 26 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 05:01 बजे

एकादशी तिथिअक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे – 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे , Bhavishya

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

जिनका का आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं।

आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं,Bhavishya

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी,Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।, Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह आज दूर होंगे और दीर्घकालिक योजनाओं को बल मिलेगा। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी जीत हासिल कर सकेंगे। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप यदि किसी को धन उधार दें, तो लिखापढ़ी करके ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और परिवार में कोई सदस्य आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे। अजनबियों पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। माताजी से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहने वाला है। एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजर अंदाज नहीं करना है। आपका यदि कोई भूमि व वाहन से संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो वह आज दूर होगा और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे। आपके किसी प्रियजन की आपसे किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। सरकारी योजना का आप लाभ उठाएंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आपको नाम कमाने का मौका मिलेगा, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उनके जन समर्थन में आपको इजाफा होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधानी बरतनी होगी। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से बचना होगा। निजी जीवन में सफलता मिलेगी। आपको पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बनाए रखना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थी ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों से आपको लाभ मिलेगा। बुद्धि विवेक से यदि कोई निर्णय लिया, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं में वृद्धि लेकर आने वाला है और यदि आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको समस्या होगी। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास आपके सफल रहेंगे। आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगी। आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आप कुछ बातों को गोपनीय रखें, नहीं तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। जिद में आकर आप कोई काम ना करें। कुछ नए जनसंपर्कों से आपको लाभ मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में किसी नए वाहन, मकान आदि की खरीदारी होने के बाद माहौल खुशनुमा रहेगा। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों पर पूरी निगरानी रखें। आपको पार्टनरशिप में काम करने से कोई नुकसान हो सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोग किसी फ्रॉड में पड़ सकते हैं, जिससे उन्हें समस्या होगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में ढील नहीं देनी है। पिताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। सगे संबंधियों का आप पर पूरा सहयोग रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बचत की स्कीम का फायदा उठाएंगे। आपको अपने भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी पड़ सकती है। धन संपत्ति में आपको किसी भी लाभ के अवसर को नहीं छोड़ना है। आपके घर किसी परिजन का आगमन होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों के आदर व सम्मान करेंगे, जिससे वह भी प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में कोई आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। निवेश संबंधी मामलों में आपको तेजी दिखानी होगी। आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है। यदि आप किसी की यात्रा पर जाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लेनदेन के मामलो में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी काम में निवेश उठाने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन आप उन्हें कुछ आपके विरोधी भी हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। आप आज किसी से कोई वादा या वचन ना करें। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको बिजनेस की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को नहीं छोड़ना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने कामों को समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन आप उस ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, नहीं तो वह व्यर्थ हो सकती है।

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल

Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें
🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *