Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻🙏

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 10 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन – मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – एकादशी शाम 03:08 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र – मघा पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *योग – साध्य सुबह 07:47 तक तत्पश्चात शुभ*

🌤️ *राहुकाल – शाम 03:22 से शाम 04:51 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:19*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:57*

👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण – इंदिरा एकादशी,मघा श्राद्ध*

💥 *विशेष – *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*Bhavishya

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

🌷 *इंदिरा एकादशी* 🌷

➡️ *09 अक्टूबर 2023 सोमवार को दोपहर 12:37 से 10 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 03:08 तक एकादशी है।*

💥 *विशेष – 10 अक्टूबर, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*

🙏🏻 *इंदिरा एकादशी व्रत से बड़े – बड़े पापों का नाश हो जाता है | यह नीच योनियों में पड़े हुए पितरों को भी सद्गति देनेवाली है | इसका माहात्म्य पढ़ने-सुनने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है | – पद्म पुराण*

🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 10 अक्टूबर, मंगलवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*, ,Bhavishya

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे

एकादशी तिथि
अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023
09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे – 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे,Bhavishya

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।,Bhavishya

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी, Bhavishya

🌸 आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आदर व सम्मान बढे़गा। बंधु बंधुओं के आप करीबी बने रहेंगे। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में तेजी आएगी और आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कोई प्रिय मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। पारिवारिक विश्व के प्रति आपकी रुचि रहेगी। आपके घर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप व्यस्त रहेंगे और जीवनसाथी के साथ यदि रिश्तों में कुछ अनबन चल रही थी तो आप उसे बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आवश्यक कार्य पर आप पूरा ध्यान दें। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की हुई गलती के लिए आपको पछतावा होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा और आपने यदि किसी योजना में धन लगाया, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी अनोखी कोशिश रंग लायेगी और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप घर व बाहर लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अनजान लोगों से लेनदेन करने में स्पष्टता बनाए रखनी होंगी, नहीं तो समस्या होगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। अपने बढ़ते खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो समस्या होगी। किसी कानूनी मामले में आपको धैर्य विनम्रता बनाए रखनी होगी। रिश्तों के प्रति आज आप सजग रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आप खुशहाल रहेंगे, लेकिन आपको महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहना होगा। आपको अपने किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या होगी। व्यापार में आप तेजी ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी विपक्षी से आप ना उलझे, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में तेजी लाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपने किसी पार्टनर से आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप समय का सदुपयोग करेंगे, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। बिजनेस की किसी योजना पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने बजट को बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और कला कौशल पर आपका पूरा जोर रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है। कामकाज को आप गति देंगे और मेल जोल बढ़ाने पर आपका पूरा जोर रहेगा। किसी धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी समझौते पर आप बहुत ही सोच विचार कर दस्तक करें, सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़ों का सहयोग व समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और अपनी वाणी व व्यवहार में सजगता बनाए रखें। आपको खान-पान में सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप घर व बाहर सोच विचार कर कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की भी खरीदारी कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी भूमि -भवन आदि के मामले में आपको सक्रियता बनाए रखना होगी और अपनों का भरोसा आप जीतने में कामयाब रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप सावधान रहें। किसी बड़े लक्ष्य पर आप फोकस बनाएं रखें, सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में भी आपको कामयाबी हो हासिल होगी और दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और किसी सरकारी काम में उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें और किसी प्रलोभन में आने से बचें, नहीं तो समस्या होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप कड़ी मेहनत के बाद कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे, लेकिन किसी के बहकावे में ना आये। यदि आपने किसी को धन उधार देने का सोचा है, तो बिल्कुल ना दे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य पर आपका पूरा फोकस रहेगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको धन संबंधित मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा और किसी से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो समस्या होगी। आपको किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके बाद आपको कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप अपनी सुख सुविधाओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी। भावनात्मक मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा और आप किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भौतिक विषयों पर आप पूरा जोर देंगे।

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल

Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें
🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *