Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️  *दिनांक – 16 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – आश्विन*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – द्वितीया  17 अक्टूबर रात्रि 01:13 तक तत्पश्चात तृतीया*
🌤️ *नक्षत्र – स्वाती शाम 07:35 तक तत्पश्चात विशाखा*
🌤️ *योग – विष्कंभ सुबह 10:04 तक  तत्पश्चात प्रीति*

🌤️ *राहुकाल –  सुबह 08:02 से सुबह 09:29 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:22*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:51*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण – पूज्य बापूजी का 60वाॅ आत्मसाक्षात्कार दिवस,चंद्र-दर्शन (शाम 06:14 से रात्रि 07:09 तक)*
💥 *विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *अश्विन मास के नवरात्रि  का आरंभ 15 अक्टूबर, रविवार से हो गया है। मान्यता है कि नवरात्रि में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगाएं-*
🙏🏻  *नवरात्रि की द्वितीया तिथि यानी दूसरे दिन माता दुर्गा को शक्कर का भोग लगाएं ।इससे उम्र लंबी होती है ।*
👉🏻 शेष कल…………

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *अश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 15 अक्टूबर, रविवार से हो गया है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। जानिए नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन से स्वरूप की पूजा करें-*

🌷 *तप की शक्ति का प्रतीक है मां ब्रह्मचारिण*

🙏🏻 *नवरात्रि की द्वितीया तिथि पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म शक्ति यानी तप की शक्ति का प्रतीक हैं। इनकी आराधना से भक्त की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही, सभी मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं।*

🙏🏻 *मां ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती है कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर के प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति हेतु इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योगशास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान चक्र में करने से यह शक्ति बलवान होती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है।*
👉🏻 शेष कल………..

🌷 *नवरात्रि  में त्रिदेवी आराधना* 🌷

🙏🏻 *नवरात्रि  में 9 तिथियों को 3-3-3 तिथि में बांटा गया है। प्रथम 3 तिथि माँ दुर्गा की पूजा (तमस को जीतने की आराधना), बीच की तीन तिथि माँ लक्ष्मी की पूजा (रजस को जीतने की आराधना) तथा अंतिम तीन तिथि  माँ सरस्वती की पूजा (सत्व को जीतने की आराधना) विशेष रूप से की जाती है।*

🙏🏻 *दुर्गा की पूजा करके प्रथम तीन दिनों में मनुष्य अपने अंदर उपस्थित दैत्य, अपने विघ्न, रोग, पाप तथा शत्रु का नाश कर डालता है। उसके बाद अगले तीन दिन सभी भौतिकवादी, आध्यात्मिक धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करता है। अंत में आध्यात्मिक ज्ञान के उद्देश्य से कला तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना करता है ।*

👉🏻 *अब मैं तीनों शक्तियों की आराधना के मूल मंत्रों का वर्णन करता हूँ। नवरात्र में इनका यथासंभव जप करना चाहिए।*

🙏🏻 *१. दुर्गाजी का उत्तमोत्तम नवार्ण मंत्र महामंत्र है। इसको मंत्रराज कहा गया है। नवार्ण मंत्र की साधना धन-धान्य, सुख-समृद्धि आदि सहित सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है।*
🌷 *“ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे”*

🙏🏻 *२. लक्ष्मी जी का मूल मंत्र जिसके द्वारा कुबेर ने परमऐश्वर्य प्राप्त किया था ।*

🌷 *“ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा”*
🙏🏻 *३. सरस्वती जी का वैदिक अष्टाक्षर मूल मंत्र जिसे भगवान शिव ने कणादमुनि तथा गौतम को, श्रीनारायण ने वाल्मीकि को, ब्रह्मा जी ने भृगु को, भृगुमुनि ने शुक्राचार्य को, कश्यप ने बृहस्पति को दिया था जिसको सिद्ध करने से मनुष्य बृहस्पति के समान हो जाता है ।*
🌷 *“श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै स्वाहा”*Bhavishya

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून,Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।,Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगो के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। मित्रों के साथ यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपका कोई सहयोगी आपके बनते कामों में आपकी मदद करेगा, जिससे आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। प्रेम व सहयोग की भावना को बल मिलेगा।  सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे।  आप अपनी सुख सुविधाओं को कुछ वस्तुओं के खरीददारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप पूरी मेहनत करेंगे, तभी आपको सफलता मिलेगी। आप किसी प्रलोभन में ना आएं। खर्चों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने अनुभवी व्यक्तियो की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा अवश्य करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी सरकारी काम में आप उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई हर्षवर्धन सूचना मिलेगी। आप किसी बड़े लक्ष्य के प्रति  समर्पित रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। करीबियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपके बौद्धिक प्रयास सफल रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण विषय में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  परिवार में आपके करीबी आपके पास रहेंगे और भावनात्मक विषयों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कानूनी मामले में  आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। यदि आपका कोई काम आपने कल पर टाला, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। आप किसी से वाद विवाद में ना पड़ें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में  सफलता मिलेगी और सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी काम के पूरा होने से थोड़ा परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। भाईचारा मजबूत रहेगा। बड़ों से आप किसी बात के लिए जिद्द व बहसबाजी  ना करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत से कोई कसर नहीं छोड़नी है। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता मिलती दिख रही है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता लेकर आने वाला है। आप अपने भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ नहीं लोगों से मिलजुल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपकी खुशी दुगनी होगी। जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी में ट्राई कर रहे थे, तो उनकी वह ईच्छा भी पूरी होगी। परिवार में यदि सदस्यो में किसी बात को लेकर आपसी वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके किसी परिजन के घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार को आप नवीनता ला सकें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से आज धन उधार लेने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रशासन के कार्य में आपको तेजी दिखानी होगी। आपकी किसी पुरानी योजना को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काम के मामले में थोड़ा धीरे रहने वाला है। बड़ों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आवश्यक कार्यों में आपको धैर्य दिखाना होगा। आप सबको जोड़ने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपने किसी परिजन से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना को मिल सकती है। आपके सहयोगी आपके काम में हाथ बटाएंगे, लेकिन फिर भी आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी पुराने किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कारोबार में तेजी आएगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपने कार्यों को संभाल कर पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। प्रशासन के कार्य में आज तेजी आएगी।  यदि आपका कुछ मंदा चल रहा था, तो वह भी गति पकड़ सकता है। आप अपने घर की पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि को करा सकते हैं। कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी करने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं आज पूरी हो सकती हैं। आपको  कारोबार में किसी काम में ढील नहीं देनी है, नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आपकी कुछ नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी से कोई समझौता न करें, नहीं तो इससे आपकी छवि पर आंच आ सकती है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आपको कोई बड़ा एक्शन लेना पड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कारोबार में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें भी  कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें
           🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

💥
  विश्वसनीय समाचारों के लिए देखें लाईक और सब्स्क्राइब करें👇
Newsok24.com के यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब जरुर करें-👇

https://youtube.com/@shashisharmawithuttarakhan4366
—————
समाचार what’s app करें-👇
Newsok24.com  
https://chat.whatsapp.co
–_————-
हमारे फेसबुक पेज:- Newsok24 पर देखें समाचार, शेयर और लाईक भी करना ना भूलें।

  समाचार मेल करें:-👇
newsok24.com@gmail.com

shashisharma669900@gmail.com
—————–
LinkedIn
https://www.linkedin.com/in/shashi-sharma-808a6437

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *