Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 23 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – आश्विन*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – नवमी शाम 05:44 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र – श्रवण शाम 05:14 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
🌤️ *योग – शूल 6:53 तक तत्पश्चात गण्ड*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 08:04 से सुबह 09:30 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:27*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:44*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण – महानवमी,शारदीय नवरात्र समाप्त,नवरात्र उद्यापन पारणा,हेमंत ऋतु प्रारंभ*

💥 *विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌷 *बिना मुहूर्त के मुहूर्त (दशहरा)* 🌷
➡ *24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को विजयादशमी (दशहरा) है।*

👉🏻 *विजयादशमी का दिन बहुत महत्त्व का है और इस दिन सूर्यास्त के पूर्व से लेकर तारे निकलने तक का समय अर्थात् संध्या का समय बहुत उपयोगी है। रघु राजा ने इसी समय कुबेर पर चढ़ाई करने का संकेत कर दिया था कि ‘सोने की मुहरों की वृष्टि करो या तो फिर युद्ध करो।’ रामचन्द्रजी रावण के साथ युद्ध में इसी दिन विजयी हुए। ऐसे ही इस विजयादशमी के दिन अपने मन में जो रावण के विचार हैं काम, क्रोध, लोभ, मोह, भय, शोक, चिंता – इन अंदर के शत्रुओं को जीतना है और रोग, अशांति जैसे बाहर के शत्रुओं पर भी विजय पानी है। दशहरा यह खबर देता है।*

👉🏻 *अपनी सीमा के पार जाकर औरंगजेब के दाँत खट्टे करने के लिए शिवाजी ने दशहरे का दिन चुना था – बिना मुहूर्त के मुहूर्त ! (विजयादशमी का पूरा दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त है अर्थात इस दिन कोई भी शुभ कर्म करने के लिए पंचांग-शुद्धि या शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं रहती।) इसलिए दशहरे के दिन कोई भी वीरतापूर्ण काम करने वाला सफल होता है।*

👉🏻 *वरतंतु ऋषि का शिष्य कौत्स विद्याध्ययन समाप्त करके जब घर जाने लगा तो उसने अपने गुरुदेव से गुरूदक्षिणा के लिए निवेदन किया। तब गुरुदेव ने कहाः वत्स ! तुम्हारी सेवा ही मेरी गुरुदक्षिणा है। तुम्हारा कल्याण हो।’*

👉🏻 *परंतु कौत्स के बार-बार गुरुदक्षिणा के लिए आग्रह करते रहने पर ऋषि ने क्रुद्ध होकर कहाः ‘तुम गुरूदक्षिणा देना ही चाहते हो तो चौदह करोड़ स्वर्णमुद्राएँ लाकर दो।”*

👉🏻 *अब गुरुजी ने आज्ञा की है। इतनी स्वर्णमुद्राएँ और तो कोई देगा नहीं, रघु राजा के पास गये। रघु राजा ने इसी दिन को चुना और कुबेर को कहाः “या तो स्वर्णमुद्राओं की बरसात करो या तो युद्ध के लिए तैयार हो जाओ।” कुबेर ने शमी वृक्ष पर स्वर्णमुद्राओं की वृष्टि की। रघु राजा ने वह धन ऋषिकुमार को दिया लेकिन ऋषिकुमार ने अपने पास नहीं रखा, ऋषि को दिया।*

👉🏻 *विजयादशमी के दिन शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है और उसके पत्ते देकर एक-दूसरे को यह याद दिलाना होता है कि सुख बाँटने की चीज है और दुःख पैरों तले कुचलने की चीज है। धन-सम्पदा अकेले भोगने के लिए नहीं है। तेन त्यक्तेन भुंजीथा….। जो अकेले भोग करता है, धन-सम्पदा उसको ले डूबती है।*

👉🏻 *भोगवादी, दुनिया में विदेशी ‘अपने लिए – अपने लिए….’ करते हैं तो ‘व्हील चेयर’ पर और ‘हार्ट अटैक’ आदि कई बीमारियों से मरते हैं। अमेरिका में 58 प्रतिशत को सप्ताह में कभी-कभी अनिद्रा सताती है और 35 प्रतिशत को हर रोज अनिद्रा सताती है। भारत में अनिद्रा का प्रमाण 10 प्रतिशत भी नहीं है क्योंकि यहाँ सत्संग है और त्याग, परोपकार से जीने की कला है। यह भारत की महान संस्कृति का फल हमें मिल रहा है।*

👉🏻 *तो दशहरे की संध्या को भगवान को प्रीतिपूर्वक भजे और प्रार्थना करें कि ‘हे भगवान ! जो चीज सबसे श्रेष्ठ है उसी में हमारी रूचि करना।’ संकल्प करना कि’आज प्रतिज्ञा करते हैं कि हम ॐकार का जप करेंगे।’*

👉🏻 *‘ॐ’ का जप करने से देवदर्शन, लौकिक कामनाओं की पूर्ति, आध्यात्मिक चेतना में वृद्धि, साधक की ऊर्जा एवं क्षमता में वृद्धि और जीवन में दिव्यता तथा परमात्मा की प्राप्ति होती है।*
🙏🏻

🌷 *गुस्सा बहुत आता हो तो* 🌷

😡 *गुस्सा बहुत आता हो तो धरती माता को अर्घ्य देना चाहिये कि माँ मै भी सहनशील बनूँ ….बात बात में गुस्सा न करूँ |*
🙏🏻

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे,Bhavishya

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸­

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।,Bhavishya

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम,Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी, Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आप लोगों के साथ किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक विषयों में स्पष्टता आएगी और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो आप अपने धन का काफी हिस्सा खर्च कर सकते हैं। प्रशासन के कार्यों में गति आएगी। निजी विषयों में आप पूरी सामंजस्यता दिखाएंगे और आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर ना छोड़ें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें। धैर्य के साथ आप अपने कामों में आगे बढ़ें। मेहमानों की आप आवभगत में आप लगे रहेंगे। आप अपनी शान शौकत को पूरा करने के लिए किसी वस्तु के खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाएं रखना होगा। आप आज सहनशीलता से आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान से आप यदि किसी काम की उम्मीद लगाएंगे, तो वह उसे पूरी भी अवश्य करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करना अच्छा रहेगा और आप भी यदि किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल भी अवश्य करेंगे। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी चिंता सता सकती है। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होगी और स्थायित्व की भावना पर आपका पूरा जोर रहेगा। व्यक्तिगत मामले हल होंगे। परस्पर सहयोग का भाव आपके मन में बना रहेगा। निजी जीवन में चल रही समस्याओं को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा और आपको अपने साथियों पर भरोसा बनाए रखना होगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े मामलों को गति मिलेगी। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाएंगे, तो आप भविष्य के लिए कोई धन संचय कर पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपका मन किसी बड़े नुकसान के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी कुछ नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। व्यापार की विभिन्न योजनाएं पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी के प्यार की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। माताजी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में आपके करीबी आपका पूरा साथ देंगे और आपको प्रशासनिक मामलों में सावधान रहना होगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकती हैं। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा और परिवार में आज नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपसे कुछ आवश्यक मामले सुधरेंगे। सामाजिकता को बल मिलेगा और मामा पक्ष आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बंधुओं से आपकी खूब जमेगी और आपको अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है और स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। परिवार में यदि सदस्यों में आपसी वाद-विवाद चल रहा है, तो आपको उसे दूर करने की कोशिश करनी होगी, लेकिन उसमें आप दोनों पक्षों के सुनकर ही आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे और आपका आकर्षण देखकर आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आप अपने आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे। पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रहन-सहन के कामों में आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। किसी व्यक्ति से बहकावे में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी और आपका कोई मित्र आपसे कोई मदद मांग सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी के प्रलोभन में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। घर में सामाजस्यता बनाएं रखें, नहीं तो कोई सदस्य आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन किसी से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। दान धर्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में भी आपको सजगता बनाएं रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे और अधिकारियों से शाबाशी भी पा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार करना मुश्किल होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से
💥
विश्वसनीय समाचारों के लिए देखें लाईक और सब्स्क्राइब करें

Newsok24.com के यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब जरुर करें-👇
https://youtube.com/@shashisharmawithuttarakhan4366
——————
समाचार what’s app करें-👇
Newsok24.com
https://chat.whatsapp.co

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *