Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 29 अक्टूबर 2023*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – प्रतिपदा रात्रि 11:52 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र – भरणी 30 अक्टूबर प्रातः 04:42 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
🌤️ *योग – सिद्धि रात्रि 08:01 तक तत्पश्चात व्यतिपात*

🌤️ *राहुकाल – शाम 04:39 से शाम 06:05 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:31*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:39*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*,Bhavishya

*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

🌷 *कार्तिक मास* 🌷

➡ *29 अक्टूबर, रविवार से कार्तिक मास प्रारंभ ।*

💥 *विशेष ~ गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी अश्विन मास है ।*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “कार्तिकं तु नरो मासं यः कुर्यादेकभोजनम्। शूरश्च बहुभार्यश्च कीर्तिमांश्चैव जायते।।” जो मनुष्य कार्तिक मास में एक समय भोजन करता है, वह शूरबीर, अनेक भार्याओं से संयुक्त और कीर्तिमान होता है।*,Bhavishya

💥 *कार्तिक में बैंगन और करेला खाना मना बताया गया है .?*

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 66 जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में अन्न का दान करता है, वह दुर्गम संकट से पार हो जाता है और मरकर अक्षय सुख का भागी होता है ।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार कार्तिक में गुड़ का दान करने से मधुर भोजन की प्राप्ति होती है*।

🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार- ‘मासानां कार्तिकः श्रेष्ठो देवानां मधुसूदनः। तीर्थ नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।’*

➡ *अर्थात मासों में कार्तिक, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है। ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं।*

🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार- ‘न कार्तिसमो मासो न कृतेन समं युगम्‌। न वेदसदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगया समम्‌।’*
➡ *अर्थात कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं, सतयुगके समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगाजीके समान कोई तीर्थ नहीं है।*
🙏🏻 *भगवान श्री कृष्ण को वनस्पतियों में तुलसी, पुण्य क्षेत्रों में द्वारिकापुरी, तिथियों में एकादशी और महिनों में कार्तिक विशेष प्रिय है- कृष्णप्रियो हि कार्तिक:, कार्तिक: कृष्णवल्लभ:। इसलिए कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना गया है।*,Bhavishya

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*
💥 *विशेष ~ व्यतिपात योग – 29 अक्टूबर 2023 रविवार को रात्रि 08:02 से 30 अक्टूबर, सोमवार को शाम 05:33 तक व्यतीपात योग है।,Bhavishya

🌸आज आपका जन्मदिन 🌸

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।,Bhavishya

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे,Bhavishya

🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी,Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप विभिन्न कार्यों में आगे बढ़ेंगे और किसी मन की इच्छा के पूर्ति होगी। आपको महत्वपूर्ण विषयों में पूरा बल मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में सहजता दिखाएं। किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना करें। आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं का आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका यदि कोई धन संबंधित मामला लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। औद्योगिक योजना को गति मिलेगी। यदि आप किसी काम को लेकर दिखावे में आए, तो यह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार देने का मन बनाया है, तो रुक जाएं। आपको कुछ जरूरी मामलों में सावधान रहना होगा। अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। न्यायिक गतिविधियों में आप सजग रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और ऊर्जावान रहने वाला है। आपके रिश्ते में ऊर्जा बनी रहेगी। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती हैं। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी इधर-उधर के कामों को छोड़कर पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी जरूरी जानकारी को आज किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन होने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस की कुछ योजनाओं को समय रहते बनाना होगा और वरिष्ठ सदस्यों से आपकी भेंट होगी। लेनदेन के मामले में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें सावधानी बरतें । आस्था व विश्वास से आप आगे बढ़ेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। किसी काम को अपने भाग्य के भरोसे ना छोड़े, तो नुकसान हो सकता है। आप अपने साथियों पर पूरी नजर बनाकर रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप संतान को संस्कारो व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। परिवार में यदि किसी व्यक्ति को आपकी मदद की आवश्यकता हो, तो अवश्य करें। आपको किसी सही दिशा की ओर मुड़ना होगा। आप अपने खान-पान पर संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आप कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। दांपत्य जीवन में आप मिठास घोलने की पूरी कोशिश करेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। सामूहिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। जो लोग राजनीति में कार्यरत है, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। जानें से पहले माता पिता से सलाह जरूर लें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी मेहनत व लग्न से किसी काम को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी मामले में जोखिम लेने से बचना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधान रहें, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रेम व सहयोग रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। मित्रों के साथ आप कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी काफी सारी समस्याओं से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी, तभी वह उन समस्याओं से बाहर निकाल सकेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। मित्रों के साथ आपका विश्वास और बढ़ेगा। आप अपने करीबियों की सुनेंगे। पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी काम में आप उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी। यदि परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस बाजी में ना पड़े, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जन कल्याण के कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाये, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। आपको बड़ों की बातों को सुनना व समझना होगा। आप किसी मुश्किल से मुश्किल समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, उन्हें अपने सहयोगियों से मदद की आवश्यकता होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मेहमानों का आवागमन लगा रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। रक्तसंबंधी रिश्तों पर आप पूरी निगरानी बनाकर रखेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको अधिकारों से खरी खोटी भी सुनने को मिल सकती है। किसी नहीं संपत्ति की खरीदने का यदि आप मन बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।,Bhavishya

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com
🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से
💥
विश्वसनीय समाचारों के लिए देखें लाईक और सब्स्क्राइब करें

Newsok24.com के यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब जरुर करें-👇
https://youtube.com/@shashisharmawithuttarakhan4366
——————
समाचार what’s app करें-👇
Newsok24.com
https://chat.whatsapp.co

हमारे फेसबुक पेज:- Newsok24 पर देखें समाचार, शेयर और लाईक भी करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *