Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻🙏

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌤️ *दिनांक – 22 अगस्त 2023*
🌤️ *दिन – मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – श्रावण*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – षष्ठी 23 अगस्त रात्रि 03:05 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र -चित्रा सुबह 06:31 तक तत्पश्चात स्वाती*
🌤️ *योग – शुक्ल रात्रि 10:18 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

🌤️ *राहुकाल – शाम 03:53 से शाम 05:28 तक*

🌞 *सूर्योदय-05:54*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:54*

👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण – मंगलागौरी पूजन*
💥 *विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

शरद ऋतु में कैसे करें स्वास्थ्य की रक्षा

➡ *23 अगस्त 2023 बुधवार से शरद ऋतु प्रारंभ*

🌷 *शरद ऋतु में ध्यान देने योग्य महत्त्वपूर्ण बातें :Bhavishya

👉🏻 *१] रोगाणां शारदी माता | रोगों की माता है यह शरद ऋतु | वर्षा ऋतु में संचित पित्त इस ऋतु में प्रकुपित होता है | इसलिए शरद पूर्णिमा की चाँदनी में उस पित्त का शमन किया जाता हैं |*

*इस मौसम में खीर खानी चाहिए | खीर को भोजनों में ‘रसराज’ कहा गया है | सीता माता जब अशोक वाटिका में नजरकैद थीं तो रावण का भेजा हुआ भोजन तो क्या खायेंगी, तब इंद्र देवता खीर भेजते थे और सीताजी वह खाती थी |*
👉🏻 *२] इस ऋतु में दूध, घी, चावल, लौकी, पेठा, अंगूर, किशमिश, काली द्राक्ष तथा मौसम के अनुसार फल आदि स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं |* *गुलकंद खाने से भी पित्तशामक शक्ति पैदा होती है | रात को (सोने से कम-से-कम घंटाभर पहले ) मीठा दूध घूँट – घूँट मुँह में बार-बार घुमाते हुए पियें | दिन में ७ – ८ गिलास पानी शरीर में जाय, यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है |*

👉🏻 *३] खट्टे, खारे, तीखे पदार्थ व भारी खुराक का त्याग करना बुद्धिमत्ता है | तली हुई चीजें, अचारवाली खुराक, रात को देरी से खाना अथवा बासी खुराक खाना और देरी से सोना स्वास्थ्य के लिए खतरा है क्योंकि शरद ऋतु रोगों की माता है | कोई भी छोटा-मोटा रोग होगा तो इस ऋतु में भडकेगा इसलिए उसको बिठा दो |*

👉🏻 *४] शरद ऋतु में कड़वा रस बहुत उपयोगी है | कभी करेला चबा लिया, कभी नीम के १०-१२ पत्ते चबा लिये | यह कड़वा रस खाने में तो अच्छा नहीं लगता लेकिन भूख लगाता है और भोजन को पचा देता है |*

👉🏻 *५] पाचन ठीक करने का एक मंत्र भी है :*

🌷 *अगस्त्यं कुम्भकर्ण च शनिं च वडवानलम् |*
*आहारपरिपाकार्थ स्मरेद् भीमं च पंचमम् ||*
➡ *यह मंत्र पढ़के पेट पर हाथ घुमाने से भी पाचनतंत्र ठीक रहता हैं |*

👉🏻 *६] बार-बार मुँह चलाना (खाना) ठीक नहीं, दिन में दो बार भोजन करें | और वह सात्त्विक व सुपाच्य हो | भोजन शांत व प्रसन्न होकर करें | भगवन्नाम से आप्लावित ( तर, नम ) निगाह डालकर भोजन को प्रसाद बना के खायें |*

👉🏻 *७] ५० साल के बाद स्वास्थ्य जरा नपा-तुला रहता है, रोगप्रतिकारक शक्तिदबी रहती है | इस समय नमक, शक्कर और घी-तेल पाचन की स्थिति पर ध्यान देते हुए नपा-तुला खायें, थोडा भी ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है |*

👉🏻 *८] कइयों की आँखें जलती होंगी, लाल हो जाती होंगी | कइयों को सिरदर्द होता होगा | तो एक –एक घूँट पानी मुँह में लेकर अंदर गरारा (कुल्ला) करता रहे और चाँदी का बर्तन मिले अथवा जो भी मिल जाय, उसमें पानी भर के आँख डुबा के पटपटाता जाय | मुँह में दुबारा पानी भर के फिर दूसरी आँख डुबा के ऐसा करें | फिर इसे कुछ बार दोहराये | इससे आँख व सिर की गर्मी निकलेगी | सिरदर्द और आँखों की जलन में आराम होगा व नेत्रज्योति में वृद्धि होगी |*

👉🏻 *९] अगर स्वस्थ रहना है और सात्त्विक सुख लेना है तो सुर्योदय के पहले उठना न भूलें | आरोग्य और प्रसन्नता की कुंजी है सुबह-सुबह वायु-सेवन करना | सूरज की किरणें नही निकली हों और चन्द्रमा की किरणें शांत हो गयी हों उस समय वातावरण में सात्तिवकता का प्रभाव होता है | वैज्ञानिक भाषा में कहें तो इस समय ओजोन वायु खूब मात्रा में होती है और वातावरण में ऋणायनों का प्रमाण अधिक होता है | वह स्वास्थ्यप्रद होती है | सुबह के समय की जो हवा है वह मरीज को भी थोड़ी सांत्वना देती है |*
🙏🏻,Bhavishya

🌞पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे

पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे,Bhavishya

🌺आज आपका जन्मदिन 🌺

🙏🏻🌷☘🌺🌸🌳💐🌻🌹🙏🏻

जिनका जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं,Bhavishya

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

Bhavishya🌸कैसा रहेगा यह वर्ष🌸

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं,Bhavishya

🌸आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह, जन्मदिन, नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आप लोगों से बहुत ही तोलमोल कर बोलें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। घर परिवार में किसी वाद विवाद की स्थिति के उत्पन्न होने पर आप दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय ले, तभी आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी बात को लेकर अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाले रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप अपने माता पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए अपने माता-पिता से बातचीत अवश्य करें। अपनी वाणी व व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए सोच रहे थे, तो उसमें आप अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया कर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी वाद विवाद की स्थिति के कारण उलझन में फंस सकते हैं। व्यवसाय में आप कोई भी जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो समस्या सकती है। यदि आप किसी वाहन को लेकर यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको इधर-उधर की बातों को छोड़कर अपने कामों पर फोकस करना होगा, तभी उन्हें पूरा कर पाओगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपका कोई बनता हुआ काम भी करवा सकता है। आप आज के दिन किसी व्यक्ति के खाने में आकर कोई निर्णय लेंगे तो उसे आज आपको समस्या हो सकती है। परिवार में लोग आज आपकी बातों का मन रखेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आज आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन आपके मित्रों की मदद से समस्या दूर हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आज आप अपनी किसी बड़ी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। बिज़नेस में यदि किसी योजना को बनाने के लिए सोच रहे थे, तो उसमें आप पार्टनर की पूरी जानकारी अवश्य करें। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी से कोई धन संबंधित मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप कुछ व्यर्थ की भाग दौड़ में लगे रहेंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। आप अपने किसी काम के बिगड़ने से परेशान रहेंगे, लेकिन भाई व बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। संतान की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी। आप कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको प्रसन्नता होगी। आपके किसी बड़े होते काम में आज किसी मित्र की ओर से अड़चन पैदा हो सकती है, जिससे आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। आपको किसी से धन संबंधित लेन देन के लिए बहुत ही सोच विचार करना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बिज़नेस की किसी योजना की आप शुरुआत कर सकते हैं। कोई नया वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए भी आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ विचार करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। यदि व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी डील लंबे समय से लटक रही थी, तो वह पूरी हो सकती है। जीवनसाथी को आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, जो आपके खुशी का कारण बनेगा। आपका नौकरी के साथ साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाईम कार्य को करने का सपना भी पूरा होगा। आप यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगी। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर बेवजह आपसी तनाव रहेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी बात के लिए जिद व जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बड़े काम को हाथ से निकल जाने से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,Bhavishya

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल

Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें
🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *