Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

आचार्य नितिन शुक्ल हरिद्वार

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌤️ *दिनांक – 24 नवम्बर 2023*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – कार्तिक*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – द्वादशी शाम 07:06 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र – रेवती शाम 04:01 तक तत्पश्चात अश्विनी*
🌤️ *योग – सिद्धि सुबह 09:05 तक तत्पश्चात व्यतिपात*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 11:03 से दोपहर 12:25 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:55*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:54*

👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत,तुलसी विवाह प्रारंभ*
💥 *विशेष – द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*,Bhavishya

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

➡️ *24 नवम्बर 2023 शुक्रवार को सुबह 09:06 से 25 नवम्बर, शनिवार को सुबह 06:24 तक व्यतिपात योग है।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*,Bhavishya

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी* 🌷

👉🏻 *नारदपुराण के अनुसार* *ऊर्ज्शुक्लत्रयोदश्यामेकभोजी द्विजोत्तम । पुनः स्नात्वा प्रदोषे तु वाग्यतः सुसमाहितः ।। १२२-४८ ।।*
*प्रदीपानां सहस्रेण शतेनाप्यथवा द्विज । प्रदीपयेच्छिवं वापि द्वात्रिंशद्दीपमालया ।। १२२-४९ ।।*
*घृतेन दीपयेद्द्वीपान्गंधाद्यैः पूजयेच्छिवम् । फलैर्नानाविधैश्चैव नैवेद्यैरपि नारद ।। १२२-५० ।।*
*ततः स्तुवीत देवेशं शिवं नाम्नां शतेन च । तानि नामानि कीर्त्यंते सर्वाभीष्टप्रदानि वै ।। १२२-५१ ।।*

🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी को मनुष्य एक समय भोजन करके व्रत रखे। प्रदोषकाल में पुनः स्नान करके मौन और एकाग्रचित्त हो बत्तीस दीपकों की पंक्ति से भगवान शिव को आलोकित करे। घी से दीपकों को जलाए और गंध आदि से भगवान शिव की पूजा करे। फिर नाना प्रकार के फलों और नैवेद्यों द्वारा उन्हें संतुष्ट करे । इस प्रकार व्रत करके मनुष्य महादेवजी के प्रसाद से इहलोक के सम्पूर्ण भोग भोगकर अंत में शिवधाम प्राप्त करता है।*,Bhavishya

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कार्तिक मास* 🌷
*सीदलपुष्पाणि​ ​ये यच्छन्ति जनार्दने।​*
*​कार्तिके सकलं वत्स​ ​पापं जन्मार्जितं दहेत्।।​ (पद्मपुराण)*

🙏🏻 *ब्रम्हाजी नारदजी से कहते हे- वत्स ! जो लोग कार्तिक में भगवान जनार्दन को तुलसी के पत्र और पुष्प अर्पित करते हैं, उनका जन्म भर का किया हुआ सारा पाप भस्म हो जाता है।*

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कार्तिक मास के अंतिम 3 दिन दिलाएं महा पुण्य पुंज*
🙏🏻 *कार्तिक मास में सभी दिन अगर कोई स्नान ना कर पाए तो त्रयोदशी, चौदस और पूनम ये तीन दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान कर लेने से पूरे कार्तिक मास के स्नान के पुण्यो की प्राप्ति होती है l*
🙏🏻 *इन तीन दिन विष्णु सहस्रनाम पाठ और गीता का पाठ भी अत्यंत प्रभावशाली और पुण्यदायी है l*

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे

पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है ,Bhavishya

🌸 आज आपका जन्मदिन 🌸

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🍀🌻🙏
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा ,Bhavishya

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी,Bhavishya

🌸 कैसा रहेगा यह वर्ष 🌸

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी , Bhavishya

🌸 आज का राशिफल 🌸

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़ेंगे और पारिवारिक कार्यों को गति मिलेगी। आप अपने जरूरी कामों को उसे समय रहते निपटाए, नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप अपने किसी काम में उसके लिए नीति बनाकर आगे बढ़े, तभी यह वह पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस में आप कुछ नई तकनीकों को बढ़ा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप संतान के कुछ गलतियों को अनदेखा करेंगे, लेकिन इसका असर उनके स्वभाव पर पड़ सकता है। आवश्यक मामलों को आप धैर्य और विनम्रता से निपटाएं। आप कोई फैसला अपने परिवार के किसी सदस्य पर ना टाले, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आवश्यक विषयों पर आपका पूरा जोर रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी। आपके कुछ अनूठे प्रयास रंग लेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके कुछ नए प्रयास रंग लेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी, लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े और लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और दीर्घकालिक योजनाओं में आप आगे रहेंगे। संतान की किसी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिसके कारण आप उनसे नाराज रहेंगे। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे भी पूरा अवश्य करें। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को कल पर ना टाले, नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। कामकाज के मामले में आप उतावलापन ना दिखाएं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। जल्दबाजी में आपको किसी काम को करने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में आप अपने पिताजी से मदद लेकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। आप अपने जरूरी कामों के सूची बनाकर चलें और उन्हें पहले पूरा करने की कोशिश करें। श्रेष्ठ जनों से आपकी मुलाकात होगी। पार्टनरशिप में चल रहे व्यवसाय में आपको कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आप माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। व्यवसाय की योजनाओं पर आप पूरा फोकस बनाए रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ ठगी और सफेद पोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने कामों को करते रहें और अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, तभी आपके सभी काम पूरे होंगे। आपके कुछ विरोधी आज पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात्र दे पाएंगे। किसी जोखिम भरे काम को ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से यदि कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आप कल पर ना टाले। मित्रों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। आपके कुछ पुराने राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आपका कोई मामला कानून में लंबे समय से लंबित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, लेकिन आप संतान के करियर को लेकर जल्दबाजी में आप कोई निर्णय ना ले, नहीं तो इससे आपको नुकसान होगा। भावनात्मक मामलों में धैर्य बनाए रखें। किसी बात को लेकर यदि आपको क्रोध आए, तो भी आप ना दिखाएं, नहीं तो इससे आपके रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। परिजनों से आपको सहजता दिखानी होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने आवश्यक कार्य में तेजी बनाए रखें और सबको साथ लेकर चलने के पूरी कोशिश करेंगे। कुछ जनसंपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। अपने यदि किसी नए काम की शुरुआत की थी, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देगा, लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। घर में किसी विवाह, जागरण, नामकरण, मुंडन, जन्मदिन आदि का कार्यक्रम हो सकता है। आप किसी काम में आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे और समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। छोटे बच्चे के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। सगे संबंधियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे, लेकिन आपको किसी यात्रा पर जाने से बचना होगा ,Bhavishya

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

bhavishya vani every day from haridwar

आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
Mob.no 9319038494.
Www.panditjiharidwarwale.com

जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल

Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें
🙏

Bhavishya,भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से
💥
विश्वसनीय समाचारों के लिए देखें लाईक और सब्स्क्राइब करें

Newsok24.com के यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब जरुर करें-👇
https://youtube.com/@shashisharmawithuttarakhan4366

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *