*बीएचईएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की*

हरिद्वार। ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारत का अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण उद्यम, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 32,350 करोड़ रुपये (अनंतिम और अलेखापरीक्षित) का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 18% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है। कंपनी ने वर्ष के दौरान लगभग 75,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त किए। इसके साथ, वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में बीएचईएल की कुल ऑर्डर बुक लगभग 2.4 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

वर्ष के दौरान कंपनी की प्रमुख गतिविधियां/उपलब्धियां निम्नानुसार रहीं:

· विद्युत क्षेत्र में, बीएचईएल ने वर्ष के दौरान लगभग 59,000 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त कर अपनी मजबूत बाजार स्थिति बनाए रखी।

· औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी ने परिवहन, पारेषण, रक्षा, प्रॉसेस इंडस्ट्रीज़ और औद्योगिक उपकरण जैसे विविध क्षेत्रों में लगभग 16,000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त किए, जो कंपनी की व्यापक उपस्थिति को दर्शाता है।

· निष्पादन के क्षेत्र में, बीएचईएल ने लगभग 8.9 गीगावाट क्षमता के विद्युत संयंत्रों को कमीशन/सिंक्रोनाइज़ किया, जो परियोजना को पूरा करने और परिचालन दक्षता पर कंपनी के निरंतर फोकस को दर्शाता है।

मजबूत राजस्व वृद्धि, सुदृढ़ ऑर्डर बुक और निरंतर निष्पादित की जा रही परियोजनाओं के साथ, बीएचईएल वित्त वर्ष 2026-27 में मजबूती के साथ कदम रख रहा है। कंपनी हाइ इम्पैक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को पूरा करने, स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने और हितधारकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *