भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण कार्यशालाओं का शुभारंभ कैंट विधानसभा से किया गया।

जिसमें कैंट विधानसभा के स्वामी विवेकानंद मंडल एवं सरदार पटेल मंडल एवं राजपुर विधानसभा डालनवाला मंडल में कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला के प्रथम सत्र महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा शुभारंभ किया।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को अपनी विषय के अनुरूप अवगत कराया कि

भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं है अपितु यह एक विचार है एक दृष्टिकोण है यह एक सतत् आंदोलन है।

भारतीय जनता पार्टी संगठन का एकमात्र उद्देश्य है कि राष्ट्र का पुनर्निर्माण एवं सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण करना है। भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक अधिष्ठान पंडित दीनदयाल द्वारा प्रतिपादित एकात्मक मानव दर्शन है

पंडित जी बताते हैं कि मानव एक शरीर नहीं बल्कि शरीर मन बुद्धि आत्मा का समन्वय है समाज केवल व्यक्ति का समूह नहीं है वह एक जीवंत इकाई है प्रगति का उद्देश्य केवल उत्पादन नहीं व्यक्ति और समाज का समग्र विकास है हम सभी कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम समाज में एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करें और समानता के भाव को रखते हुए आगे बढ़े।

कार्यक्रम में कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में बताते हुए यह अवगत कराया कि भारतीय जनता पार्टी लगातार कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रही है उन्होंने संगठन की विचारधारा मूल सिद्धांत एवं कार्य प्रणाली पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं बल्कि समाज परिवर्तन का उपकरण है।

कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला जी ने भी संगठन के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विस्तार सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं अपितु समाज में राष्ट्र चेतना के लिए है हमारा संगठन राष्ट्रीय कार्यकारिणी से लेकर पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ताओं की चिंता कर उनके कार्य को निर्देशित करती है आज हमारी पार्टी में प्रत्येक बूथ पर समिति का गठन किया है और पन्ना प्रमुख जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निर्धारित करते हुए मतदाताओं तक संपर्क जारी कर रखा है हम सभी कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपनी कमजोर कड़ी को चिन्हित कर उसे पर कार्य करें और समाज हित में प्रत्येक कार्य को आगे बढ़ते हुए संगठन की रचना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

डॉ देवेंद्र भसीन एवं रविंद्र कटारिया के द्वारा अपने विषय के अनुसार कार्यकर्ताओं के बीच में संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डाला और अपने विषय के अनुसार कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की।

कार्यक्रम में सरदार पटेल नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं विवेकानंद मॉडल के मंडल अध्यक्ष पुष्कर चौहान एवं राजपुर विधानसभा डालनवाला मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया विधिवत रूप से दीप प्रज्वलकर जंकार्यक्रम के शुभारंभ की।

कार्यक्रम में महामंत्री विजेंद्र थपलियाल बबलू बंसल पूनम मंगाई मनोज कांबोज संजय अरोड़ा रंजीत सेमवाल हैप्पी शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *