स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को तोहफा

कई आकर्षक और किफायती प्लान पेश किए

एक रूपए में दिया जा रहा फोर जी सिम

हरिद्वार, 14 अगस्त। उपभोक्ताओं को स्वतंत्रता दिवस को तोहफा देते हुए बीएसएनएल ने कई किफायती और आकर्षक प्लान पेश किए हैं। बीएसएनएल हरिद्वार के प्रधान महाप्रबंधक रमेशचंद ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार धार्मिक, पर्यटन एवं औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद है। ऐसे में हरिद्वार के प्रत्येक नागरिक, ग्रामीण क्षेत्र, व्यवसायियों एवं सरकारी संस्थाओं को विश्वसनीय और किफायती डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध करना बीएसएनएल की प्राथमिकता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए मजबूत नेटवर्क, बेहतर सेवा और डिजिटल रूप से सशक्त कई आकर्षक और किफायती प्लान लागू किए गए हैं। जिनमें 1111 रूपए में आकर्षक और हाईस्पीड ब्राडबैंड एफटीटीएच सेवा, दूरस्थ एवं कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में कनेक्टिवटी उपलब्ध कराने के लिए सेटेलाइट फोन सेवा, उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार ओटीटी सेवाओं का चयन करने की सुविधा के साथ बिल्ड योर ऑवन ओटीटी, बीएसएनएल सेल्फ केयर एप, जिसमें मनोरंजन के साथ डिजिटल कंटेंट की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए खास 259 रूपए में 199 रूपए एड ऑन के साथ प्रमोशनल प्लान पेश किया गया है। इसके लिए अलावा नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए मात्र एक रूपए में फोर जी सिम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4जी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नए 4जी बीटीएस साइट ऑन-एयर की जा रही हैं। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कवरेज बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। शहरी, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में फाइबर नेटवर्क बिछाकर हाई-स्पीड इंटरनेट दिया जा रहा है। हरिद्वार में लगभग 9700 एफटीटीएफ ग्राहक हाई स्पीड सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने ग्राहकों से बीएसएनएल की सेवाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। प्रैसवार्ता में उप महाप्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता, मुख्य लेखाधिकारी संतोष कुमार, सहायक महाप्रबंधक जयप्रकाश, रविंद्र सागर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *