रेखा आर्य केबिनेट मंत्री उत्तराखंडरेखा आर्य केबिनेट मंत्री उत्तराखंड

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर मंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं, जिनमें एक मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने का ऐलान भी शामिल था। मंत्री ने उत्तराखण्ड जल संस्थान के अल्मोड़ा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत सोमेश्वर क्षेत्र के अमखोली गांव में नाईढौल पम्पिंग पेयजल योजना का उद्घाटन किया।

198.21 लाख रुपये की लागत से तैयार इस योजना से क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाधान होगा और स्थानीय गृहणियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, मंत्री ने कोतवाल गांव में भी पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान, स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं उठाईं, जिनमें पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण और आर्थिक सहायता की मांगें प्रमुख थीं।

मंत्री ने मौके पर ही सहायक अभियंता पेयजल गीता भाकुनी से इन समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया और अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद, मंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भकुना (ताकुला) में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसमस्याओं पर बैठक की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्कूलों, मंदिरों, सड़कों के डामरीकरण, राशन कार्ड और आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या जैसी समस्याओं पर चर्चा की। कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया और अधिकारियों को शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किया गया।

रेखा आर्य केबिनेट मंत्री उत्तराखंड

मंत्री ने ग्राम भकुना के मंदिर के सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की। दोपहर बाद, मंत्री ने गांव कोट्यूडा में एक खेल मैदान का भूमि पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए छोटे कस्बों और गांवों में भी खेल मैदानों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के दौरान प्रदेश में बडा खेल ढांचा तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसकी देखरेख और संचालन के लिए प्रदेश सरकार लिगेसी प्लान ला रही है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *