बद्रीनाथ धाम हेतु गौचर में, गंगोत्री धाम हेतु हीना व उत्तरकाशी में, यमुनोत्री धाम हेतु दोबाटा व डामटा में तथा केदारनाथ धाम हेतु गुप्तकाशी स्थित जी.एम.वी.एन. गेस्ट हाउस में पंजीकरण काउण्टर खोले जाएंगे 

Chardham, आयुक्त गढवालविनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता मे सोमवार को चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर जनपद उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चमोली के होटल व्यवसायियों  महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही यात्रा के सफल संचालन हेतु होटल व्यवसायियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया।

देहरादून स्थित आयुक्त कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में होटल व्यवसायियों ने चारधाम यात्रा को लेकर अपनी-अपनी समस्यायें एवं सुझाव आयुक्त गढ़वाल के समक्ष रखते हुए मुख्य रूप से ऑनलाईन पंजीकरण की सीमा को बढाए जाने का आग्रह किया गया। इस पर आयुक्त ने अवगत कराया कि गत 5 फरवरी को आयोजित बैठक में सभी हितधारकों की मांग के अनुरूप इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए 60 प्रतिशत आनॅलाईन और 40 प्रतिशत ऑफलाईन पंजीकरण की सीमा तय की गयी थी।

इस संबंध में विचार-विमर्श के बाद जनपदों के जिला पर्यटन अधिकारियों के सुझाव और होटल व्यवसायियो के आग्रह पर पूर्व के निर्णय में आंशिक परिर्वतन करते हुए अब ऑनलाईन पंजीकरण की सीमा को 15 प्रतिशत बढ़ा कर 75 प्रतिशत करने के निर्देश आयुक्त गढ़वाल द्वारा दिये गए। इस पर सभी होटल व्यवसायियों ने सहमति के साथ प्रसन्नता व्यक्त की।

चारधाम यात्रा में श्रद्वालुओ की भीड को देखते हुए होटल व्यवसायियां की मांग थी कि प्रत्येक धाम हेतु चारधाम यात्रा मार्गों  पर एक-एक पंजीकरण के काउण्टर स्थापित जाये। विचार विमर्श के बाद आयुक्त गढ़वाल द्वारा ने होटल व्यवसायियो की इस मांग को भी स्वीकार किया और चारधाम यात्रा मार्गों  पर कुछ और पंजीकरण केन्द्रो को खोलने के निर्देश दिये जिसमें बद्रीनाथ धाम हेतु गौचर में, गंगोत्री धाम हेतु हीना व उत्तरकाशी में, यमुनोत्री धाम हेतु दोबाटा व डामटा में तथा केदारनाथ धाम हेतु गुप्तकाशी स्थित जी.एम.वी.एन. गेस्ट हाउस में पंजीकरण काउण्टर खोले जाने हेतु सहमति दी गयी।

आयुक्त गढ़वालविनय शंकर पाण्डे ने सभी होटल व्यवसायियो से चारधाम यात्रा के बेहतर संचालन में प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुखद बनाने के लिए सभी हितधारकों को सम्मिलित प्रयास करने होंगे।

चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने आयुक्त गढवाल मण्डल को ज्ञापन भी भेंट कर होटल व्यवसायियों द्वारा सरकार एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में उपस्थित सभी होटल व्यासायियों ने आगामी यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया तथा सुझावों को अमल में लाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक गढवालराजीव स्वरूप,  अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, ए.डी.एम उत्तरकाशी पी. एल. शाह, ए.डी.एम रूद्रप्रयाग एस.एस. राणा, उप जिलाधिकारी पोखरी अबरार अहमद, जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून सीमा नौटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी चमोली राहुल चौबे, जिला पर्यटन अधिकारी उत्तरकाशी  कमल किशोर जोशी, विशेषकार्याधिकारी चारधाम यात्रा प्रबन्धन एवं नियंत्रण संगठन ऋषिकेश प्रजापति नौटियाल, इथिक्स कम्पनी के गजेन्द्र चौहान, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा, अध्यक्ष यमुना घाटी होटल एसोसिएशन सोबन सिंह राणा, अध्यक्षकेदार धाम होटल एसोसिएशन प्रेमदत्त गोस्वामी, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन गंगोत्री अनिल नौटियाल सहित जनपद उत्तरकाशी से 12 सदस्य रूद्रप्रयाग से 11 एवं चमोली से 06 होटल व्यवसायी उेपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *