*उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज मुकदमों में कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का बड़ा निर्णय*

*अलग-अलग मुकदमों के निस्तारण के लिए S.I.T. गठित, एसपी सिटी अभय कुमार सिंह को मिली जिम्मेदारी*

*गठित S.I.T. में 02 निरीक्षक सहित कुल 07 सदस्यों को किया गया शामिल*

*कोतवाली ज्वालापुर सहित अलग-अलग थानों में उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज हैं कुल 04 मुकदमें*

श्रीमती उर्मिला सनावर के खिलाफ क्रमशः कोतवाली ज्वालापुर, कोतवाली रानीपुर, थाना बहादराबाद व थाना झबरेड़ा में दर्ज मुकदमों के शीघ्र सफल निस्तारण के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा S.I.T. गठित करने के आदेश जारी करते हुए प्रकरणों की निष्पक्ष जांच के लिए टीम की जिम्मेदारी एसपी सिटी अभय कुमार सिंह को सौंपी गई है।

*गठित टीम का विवरण-*
1- निरीक्षक शांति कुमार गंगवार (प्रभारी कोतवाली रानीपुर)
2- निरीक्षक कुंदन सिंह राणा (प्रभारी कोतवाली ज्वालापुर)
3- उ0नि0 अंकुर शर्मा (प्रभारी थाना बहादराबाद)
4- उ0नि0 रविन्द्र सिंह (थाना झबरेड़ा)
5- अपर उ0नि0 रणजीत सिंह बिष्ट (कार्या0 पुलिस अधिक्षक नगर)
6- कां0 विनय (कार्या0 पुलिस अधिक्षक नगर)
7- कां0 वसीम (सी.आई.यू. हरिद्वार)


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed