कोतवाली कनखल*

नाबालिक बालिका दक्ष मन्दिर पूजा करने के बहाने निकली मु0 नगर तितावी थाना क्षेत्र से मात्र 12 घण्टे के अन्दर सकुशल किया बरामद

नाबालिग के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत 02 आरोपितों को धर दबोचा

पुलिस को देखकर भागे गन्ने के खेतों मे पुलिस की मुस्तेदी से पकडे गये आरोपित

नाबालिग बालिका के परिजनों व जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस का किया धन्यबाद

हरिद्वार पुलिस की मुस्तेदी से कोई अप्रिय घटना होने से पहले नाबालिग बरामद

दिनांक 21.05.26 को वादी निवासी कनखल थाना क्षेत्र द्वारा तहरीर दी गयी कि उसकी नाबालिग पुत्री दक्ष मन्दिर मे पूजा पाठ करने गयी थी जो वापस नही आयी जिसकी तहरीर पर कोतवाली कनखल पर तुरन्त मु0अ0स0 175/26 पंजीकृत किया गया।
महिला प्रकरण / नाबालिग होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया इलैक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद ली गयी । नाबालिग का लोकेशन तिताव मुजफ्फरनगर आया । पुलिस टीम द्वारा देरी न करते हुये तुरन्त लोकेशन पर दविश दी गयी।

तीनों को पकड लिया, जिसमे थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिक बालिका की पहचान की गयी । दोनो आरोपितों को थाना लाया गया जिनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।

नाम पता आरोपित
1- आर्यन कुन्नु पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम हेवा थाना छतरौली जिला व तहसील बडौत बागपत उ0प्र0।
2 -हर्षवर्धन पुत्र स्व0 बाबूराम निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना तितावी जिला मु0 नगर उ0प्र0।

पुलिस टीम –
1- अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी
2- हे0का0 प्रमोद कुमार
3-म0का0 रेखा शर्मा
4-का0 वसीम ( सीआईयू हरिद्वार )

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *