समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदु नए पैक्स,डेयरी, मत्स्य सहकारी समितियों के गठन के साथ ही बड़े बकायेदारों से वसूली की जाए। मुख्य विकास अधिकारी नेे भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला सहायक निबन्धक को जिला सहकारी विकास समिति कमेटी में संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार की योजनाओं के सफल बनाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी नेे निर्देश दिए कि तालाबों में वाटर पॉल्यूशन कम से कम हो ,तालाबों में गंदगी जाने से रोकने तथा साफ सफाई के लिए नई टेक्नोलॉजी की जानकारी लें।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे को हरिद्वार जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी व प्रगति से अवगत कराया।  मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने नई पैक्स बहुउद्देषीय किसान सेवा सहकारी समितियों, मत्स्य एवं डेयरी सहकारी समितियों के गठन की समीक्षा की गई,  साथ ही दिये गये लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति आगामी 20 जनवरी 2025 तक प्रस्तुत करने के निर्देष दिये गये है।

नये पैक्स समितियों के लक्ष्य प्राप्ति हेतु जिला सहकारी विकास समिति (डी0सी0डी0सी0), संयुक्त वर्किग कमेटी (जे0डब्ल्यू0सी0), नेशनल कॉपरेटिव विकास समिति (एन0सी0डी0सी0) एवं राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना (सहकारिता विभाग) बैठक में राष्ट्रीय स्तरीय सहकारी समितियों की सदस्यता, निश्क्रिय दूग्ध समितियॉ  व मत्स्य सहकारी समितियों की परिसमापक पर भी चर्चा की गई। नाबार्ड द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा साथ ही जिला हरिद्वार की सहकारी समितियों में सामान्य मानक प्रक्रिया (एस0ओ0पी0) को लागू कराने पर भी चर्चा की गई।

विश्व की सबसे बडी अन्न भण्डारण योजना के लिये हरिद्वार जिले में बहादराबद, भगवानपुर,रूड़की एवं नारसन विकास खण्ड से प्रस्ताव मागे गये हैं। केन्द्र सरकार सहकारिता विभाग की फ्लैसी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र, प्रधानमंत्री जन सेवा केन्द्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र व पैक्स कम्प्यूटरीकरण की प्रगति पर बैठक में चर्चा हुई। बैठक में मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा , मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, मुख्य उद्यान अधिकरी तेजपाल सिंह,  डी0के0 चन्द,मुख्य पषु पालन अधिकारी, विश्व विजय सिंह, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक एवं अखिलेष डबराल, नाबार्ड से नोडल अधिकरी श्री प्रेम कुमार उपस्थित रहें।haridwar1

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *