चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देगी 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

हरिद्वार। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 250 करोड़ रुपये की सालाना स्कॉलरशिप की घोषणा की है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो.(डा.) आर.एस. बावा ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान स्कॉलरशिप की घोषणा करते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी अपने एडमिशन-कम-स्कॉलरशिप प्रोग्राम के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से हर वर्ष 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। जिससे उन हजारों छात्रों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जो उच्च शिक्षा का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं। इसमें 200 करोड़ रुपये चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली और 50 करोड़ रुपये चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के लखनऊ कैंपस के लिए आवंटित किए गए हैं। इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर सीयूसीईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रोफेसर (डॉ.) बावा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अपने एडमिशन-कम-स्कॉलरशिप प्रोग्राम चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी-2025) के माध्यम से हर वर्ष 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है, जिससे उन हजारों छात्रों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है जो उच्च शिक्षा का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं। इसमें 200 करोड़ रुपये चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली और 50 करोड़ रुपये चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के लखनऊ कैंपस के लिए आवंटित किए है।

प्रोफेसर (डॉ.) आरएस बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 104 देशों के 1,500 संस्थानों में नेशनल और इंटरनेशनल दोनों संस्थानों में टॉप रैंक पर पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया है। यह दुनिया की टॉप 2 प्रतिशत प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों की सूची में शामिल हो गई है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भारत की प्राइवेट यूनिवर्सिटियों में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिस्ट्री में पहला स्थान हासिल किया है। स्थापना के सिर्फ 12 सालों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भारत और दुनिया भर में खुद को एक प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थान के रूप में स्थापित किया है।

एकेडमिक सेशन 2024-25 और 2025-26 में प्लेसमेंट की जानकारी देते हुए, प्रो. बावा ने कहा कि एकेडमिक एक्सीलेंस और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड की वजह से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ब्लू चिप कंपनियों और एमएनसी के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बन गई है। प्रो. बावा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले उत्तराखंड के 267 स्टूडेंट्स को नवम्बर 2025-26 तक देश-विदेश की बड़ी कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं। जिसमें हरिद्वार के 48 होनहार स्टूडेंट्स शामिल हैं। पिछले दो वर्षों में उत्तराखंड के 543 स्टूडेंट्स को नौकरियों के ऑफर मिले हैं।

हरिद्वार की मूल निवासी रितिका चौधरी, जिसने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एमबीए की शिक्षा प्राप्त की है, को वाईहिल्स एड्युटेक से नौकरी का प्रस्ताव मिला है। इसी तरह, हरिद्वार निवासी सीयू के एमबीए स्टूडेंट रोहित राज सिंह को आईएक्सएएम बीईई से नौकरी का प्रस्ताव मिला है। इसके अलावा सीयू से एमएससी की शिक्षा प्राप्त करने वाले हरिद्वार के अख्तर अली को माई कैप्टन डायरेक्टर सर और थिलाफिया कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एमएससी करने वाले एक ओर स्टूडेंट और हरिद्वार के मूल निवासी पीयूष पाठक को इनोडाटा इंडिया से नौकरी का ऑफर मिला है। हरिद्वार के मूल निवासी और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले स्टूडेंट वरुन गुप्ता को टाटा कंस्लटेंसी सर्विस (टीसीएस) (निनजा), कैपजिमनी इंडिया और एक्सनॉन स्टेक से नौकरियों के तीन प्रस्ताव मिले हैं।

खेलों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए डा.बावा ने कहा कि साल 2024 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वाधिक 71 मेडल जीतकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रतिष्ठित मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका ट्रॉफी) जीतने वाली देश की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लगातार दो साल (2024 और 2025) खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स जीत कर चौंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने हाल ही में हुए 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में, 42 गोल्ड, 14 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज सहित 67 मेडल जीते हैं। जिसमें 200 से ज्यादा यूनिवर्सिटियों के 5000 से ज्यादा एथलीट शामिल थे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने 2024-25 के दौरान 138 नेशनल और 87 इंटरनेशनल मेडल सहित 610 मेडल जीते हैं। जिनमें से कई मेडल विजेता खिलाड़ी उत्तराखंड से हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अपने स्टूडेंट एथलीट को 6.5 करोड़ रुपये के सालाना बजट के साथ स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप देती है। यूनिवर्सिटी द्वारा एथलीटों और खिलाड़ियों को विशेष डाइट, स्पोर्ट्स किट, यात्रा, कोचिंग, हॉस्टल और अन्य सभी सुविधाएं मुफ्त दी जाती हैं। सीयू में 562 लड़कियों सहित 1183 स्टूडेंट एथलीट स्कॉलरशिप का लाभ उठा रहे हैं। डा.बावा ने बताया कि सीयू ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी दिए हैं। 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं। इंडियन कबड्डी टीम के कैप्टन अर्जुन अवॉर्डी पवन शेरावत और इंडियन हॉकी प्लेयर संजय जो पेरिस ओलंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा रहे हैं, भी उन कई एथलीटों में से हैं। जिन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *